प्रधानमंत्री ने शहादत दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की: जीवन शिक्षाओं को उजागर करने वाला एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया

February 27th, 09:13 am

चंद्र शेखर आजाद के शहादत दिवस पर, पीएम मोदी ने उनकी वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आजाद ने भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया, जिसमें कहा गया है, “तीनों लोकों में शौर्य से उत्कृष्ट अन्य कोई तत्त्व विद्यमान नहीं है। शौर्य ही वह आधारभूत शक्ति है जो चराचर जगत् का पोषण और रक्षण करती है। समस्त लोक-मर्यादा, ऐश्वर्य और कर्तव्य का अस्तित्व केवल शूरवीर के पराक्रम में ही निहित है।”

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर नमन किया

December 06th, 08:07 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्याय, समानता और मानवता की रक्षा के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय साहस और बलिदान को याद किया।

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर नमन किया

December 17th, 01:24 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी का अद्वितीय बलिदान अमिट है, जो मानवता को अखंडता और करुणा के साथ जीने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर नमन किया

December 08th, 01:52 pm

‘‘श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत हमारे इतिहास में एक अविस्मरणीय घटना है। उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। मैं इस दिवस पर श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन करता हूं। : पीएम नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री ने शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

March 23rd, 10:53 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी हज़रत इमाम हुसैन (एसए) की शहादत के स्मरणोत्सव ‘अशरा मुबारका’ में शिरकत करेंगे

September 13th, 02:08 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 14 सितंबर, 2018 को इंदौर में दाऊदी बोहरा समुदाय द्वारा आयोजित किए जाने वाले हज़रत इमाम हुसैन (एसए) की शहादत के स्मरणोत्सव ‘अशरा मुबारका’ में शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

March 23rd, 09:52 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

March 23rd, 10:59 am

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की ।अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा – ‘शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को याद करता हूं। भारत उनके साहस और बलिदान को कभी भी नहीं भूलेंगा ।’’