किंड्रिल के अध्यक्ष और सीईओ श्री मार्टिन श्रोएटर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

August 21st, 09:50 pm

किंड्रिल के अध्यक्ष और सीईओ, श्री मार्टिन श्रोएटर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने वैश्विक साझेदारों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भारत में मौजूद अपार अवसरों का लाभ उठाने और देश के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ मिलकर नवाचार और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री ने सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया

September 23rd, 06:20 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित गोलमेज सम्मेलन में प्रौद्योगिकी उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। प्रौद्योगिकी गोलमेज सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और क्वांटम; जैव प्रौद्योगिकी और जीवन विज्ञान; कंप्यूटिंग, आईटी और संचार; और सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।