प्रधानमंत्री ने डच कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की

May 16th, 10:15 pm

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ अग्रणी डच कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की। बिजनेस वर्ल्ड के लीडर्स ने तीन प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े प्रेजेंटेशन दिए और भारत के लिए अपनी रणनीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक गतिशीलता में डच कंपनियों की बढ़ती रुचि की सराहना की और उन्हें भारत में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएम मोदी का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा

May 15th, 03:59 pm

पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों पर भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई और होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के पक्ष में भारत का रुख स्पष्ट किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के और गहरा होने का स्वागत किया।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा

May 15th, 03:46 pm

पीएम मोदी की यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पेट्रोलियम, ऑयल, डिफेंस, जहाज मरम्मत, मैरिटाइम कोऑपरेशन और सुपरकंप्यूटिंग जैसे सेक्टर शामिल हैं। एक प्रमुख घोषणा के तहत अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) और भारत की नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक के निवेश की संभावनाओं पर काम करने का निर्णय लिया।

भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य

May 06th, 05:24 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

मंत्रिमंडल ने ₹12,980 करोड़ की संप्रभु गारंटी के साथ 'भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल' के गठन को मंजूरी दी

April 18th, 03:10 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 12,980 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी के साथ ‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ (BMI pool) नामक एक घरेलू बीमा पूल के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह पूल सुनिश्चित करता है कि भारतीय व्यापार को उन जहाजों के लिए किफायती इंश्योरेंस मिलता रहे, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय मूल से भारतीय पोर्ट तक या इसके विपरीत मार्ग पर कार्गो ले जा रहे हैं—भले ही वे अस्थिर समुद्री रास्तों से गुजर रहे हों।

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत, पश्चिम एशिया और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

April 16th, 10:25 pm

पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को लेकर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच टेलीफोन पर अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और फ्री नेविगेशन सुनिश्चित करने की अहमियत पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत की

March 21st, 04:26 pm

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बातचीत की और क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ईद और नवरोज के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं, क्षेत्र में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हालिया हमलों की निंदा की और फ्री नेविगेशन के महत्व को दोहराया। उन्होंने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना भी की।

भारत–सेशेल्स साझेदारी : उन्नत आपसी संपर्कों के माध्यम से सततता, आर्थिक विकास तथा सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की संयुक्त रूपरेखा

February 09th, 03:28 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक अर्मिनी भारत के राजकीय दौरे पर हैं। 9 फरवरी 2026 को हुई बैठक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति अर्मिनी के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक और सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत के MAHASAGAR विजन में सेशेल्स की अहम भूमिका को दोहराया और SESEL के लिए जॉइंट विजन की घोषणा की।

सेशेल्स भारत के ‘महासागर विजन’ का अभिन्न अंग है: भारत–सेशेल्स संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

February 09th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक अर्मिनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सेशेल्स, भारत के MAHASAGAR विजन का अहम हिस्सा है। उन्होंने सेशेल्स के लिए 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की एवं कई क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देशों ने भारत–सेशेल्स जॉइंट विजन जारी किया, जो आने वाले वर्षों में सहयोग का रोडमैप बनेगा।

प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की

February 08th, 11:19 am

पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ सार्थक बातचीत की। दोनों नेताओं ने एनर्जी, बायोटेक्नोलॉजी, ट्रेड, IT और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। वे डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।

आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

February 08th, 08:35 am

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य

February 08th, 08:30 am

मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

भारत, मलेशिया के साथ संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है: भारत-मलेशिया प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में पीएम मोदी

February 08th, 08:20 am

मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने मलेशिया में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भारत-मलेशिया का सहयोग; कृषि और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर क्लीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर तक, हर सेक्टर में गहरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और मलेशिया को अपने रिश्ते की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए।

भारत और यूरोपियन यूनियन का सहयोग ‘पार्टनरशिप फॉर ग्लोबल गुड’ है: पीएम मोदी

January 27th, 01:30 pm

यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने कहा कि भारत-EU पार्टनरशिप; साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक तालमेल और लोगों के बीच मजबूत संबंधों के आधार पर नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भारत-EU FTA, किसानों और छोटे उद्योगों को यूरोपियन बाजारों तक पहुंचने में मदद करेगा, मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर पैदा करेगा तथा हमारे सर्विस सेक्टर के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा।

भारत और जर्मनी के बीच घनिष्ठ सहयोग पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है: जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी

January 12th, 12:49 pm

पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जर्मनी के साथ अपनी मित्रता और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुँच चुका है और 50 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दोनों देशों ने कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

भारत के शिपिंग सेक्टर में काम करने और विस्तार करने का यह सही समय है: मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव मुंबई में पीएम मोदी

October 29th, 04:09 pm

मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिपिंग सेक्टर में लाखों करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत ने इस वर्ष समुद्री क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि समुद्र सीमाएँ नहीं, बल्कि अवसरों के द्वार हैं, और कहा कि भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने मुंबई में इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया

October 29th, 04:08 pm

मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिपिंग सेक्टर में लाखों करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत ने इस वर्ष समुद्री क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि समुद्र सीमाएँ नहीं, बल्कि अवसरों के द्वार हैं, और कहा कि भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

21वीं सदी हमारी सदी है; भारत और ASEAN की सदी: ASEAN-भारत समिट में पीएम मोदी

October 26th, 02:20 pm

22वें ASEAN-भारत समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए हार्दिक बधाई दी। पीएम ने कहा कि ASEAN भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘ASEAN कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ का विजन मिलकर समस्त मानवता के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।

कुआलालंपुर में 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भागीदारी

October 26th, 02:06 pm

22वें ASEAN-भारत समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए हार्दिक बधाई दी। पीएम ने कहा कि ASEAN भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘ASEAN कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ का विजन मिलकर समस्त मानवता के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।

भारत का dynamism और UK की expertise मिलकर एक unique synergy बनाती है: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

October 09th, 11:25 am

जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पीएम स्टार्मर के नेतृत्व में भारत-UK संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पीएम स्टार्मर के साथ एजुकेशन सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली डेलीगेशन आया है। पीएम ने कहा कि UK में रहने वाले 18 लाख भारतीयों ने ब्रिटिश समाज और अर्थव्यवस्था में अपने बहुमूल्य योगदान से दोनों देशों के बीच मित्रता, सहयोग और विकास के सेतु को मजबूत किया है।