पीएम मोदी का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा

May 15th, 03:59 pm

पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों पर भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई और होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के पक्ष में भारत का रुख स्पष्ट किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के और गहरा होने का स्वागत किया।

भारत-दक्षिण कोरिया ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में सहयोग के लिए कॉम्प्रिहेंसिव फ्रेमवर्क बनाया

April 20th, 10:51 pm

पीएम मोदी और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में आपसी सहयोग पर विस्तार से और सार्थक चर्चा की। दोनों पक्षों ने माना कि ‘मैरीटाइम अमृत काल 2047’ विजन के तहत भारत की समुद्री महत्वाकांक्षाएं, कोरिया के साथ लंबे समय के सहयोग के लिए बड़े अवसर पैदा करती हैं।

शिपबिल्डिंग, मैरिटाइम फाइनेंसिंग और डोमेस्टिक कैपेसिटी को मजबूत करने कॉम्प्रेहेंसिव 4-पिलर अप्रोच

September 24th, 03:08 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने भारत के शिपबिल्डिंग और मैरिटाइम सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। यह पैकेज डोमेस्टिक शिपबिल्डिंग को मज़बूत करने, लॉन्ग-टर्म फाइनेंसिंग प्रदान करने, नए और मौजूदा शिपयार्ड विकसित करने, स्किल-डेवलपमेंट और नीतियों व नियमों को सरल बनाने के 4-पिलर प्लान पर आधारित है। इससे रोज़गार सृजन होगा, निवेश आकर्षित होगा और एक अधिक मजबूत मैरिटाइम इंडस्ट्री का निर्माण होगा।