‘रोजगार मेले’ नए अवसरों के साथ युवाशक्ति को सशक्त बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं: पीएम मोदी

May 23rd, 11:15 am

पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेले’ के अंतर्गत सरकारी सेवाओं में चयनित 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए

May 23rd, 11:00 am

पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।

भारत और साइप्रस की मित्रता मजबूत भी है, और फ्यूचरिस्टिक भी है: भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

May 22nd, 01:00 pm

भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने भारत और साइप्रस के बीच की मित्रता की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग दोगुना हो गया है और अगले पांच वर्षों में इसे फिर से दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-साइप्रस संबंधों को अब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊर्जा, नई महत्वाकांक्षा और अधिक गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की

May 20th, 07:19 pm

पीएम मोदी ने रोम में इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और विभिन्न क्षेत्रों में जारी सहयोग की सराहना की। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी IMEC कॉरिडोर के महत्व पर भी चर्चा की और पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर अपने विचार साझा किए।

"डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया-इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड”: भारत-इटली ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

May 20th, 05:00 pm

रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ज्वाइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, कनेक्टिविटी और कल्चर जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, स्टार्टअप, शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और इटली दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।

भारत MRO, ग्रीन शिपिंग और मैरीटाइम सर्विसेस का ग्लोबल हब बन रहा है: भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में पीएम मोदी

May 18th, 11:49 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया

May 18th, 08:50 pm

पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट

May 17th, 03:45 am

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।

भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप [2026-2030]

May 17th, 03:15 am

पीएम मोदी की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और नीदरलैंड ने अगले पांच सालों (2026–2030) के लिए भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप अपनाया। इसमें पॉलिटिकल डायलॉग, इकोनॉमी, एग्रीकल्चर, हेल्थ, न्यू टेक्नोलॉजी, साइंस, एजुकेशन, कल्चर और डिफेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

परिणामों की सूची: पीएम मोदी का नीदरलैंड का दौरा

May 17th, 02:47 am

पीएम मोदी की नीदरलैंड की स्टेट विजिट के दौरान कल्चर, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी, सेमीकंडक्टर, एग्रीकल्चर, हेल्थ और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों को कवर करने वाले कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों में चोल ताम्रपत्रों की भारत को वापसी और धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को समर्थन देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच हुआ समझौता शामिल रहा।

प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक बातचीत की

May 17th, 02:35 am

पीएम मोदी ने द हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ आधिकारिक बातचीत की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने और ट्रेड, इनवेस्टमेंट, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी तथा शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने के लिए एक रोडमैप अपनाने का फैसला किया। नेताओं ने सेमीकंडक्टर, AI, हेल्थकेयर और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की, साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों तथा आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।

कैबिनेट ने गुजरात के अहमदाबाद जिले को कवर करने वाले एक नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में होगी करीब 134 किमी की वृद्धि

May 13th, 03:34 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने गुजरात में ₹20,667 करोड़ की अनुमानित लागत वाले अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। स्वदेशी तकनीक से विकसित भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना का उद्देश्य अहमदाबाद, धोलेरा SIR, आगामी धोलेरा एयरपोर्ट और लोथल नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही यह परियोजना राज्यभर में आवाजाही, लॉजिस्टिक्स एफिशिएंसी और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगी।

कैबिनेट ने गुजरात के वडीनार में शिप रिपेयर फैसिलिटी हब को मंजूरी दी

May 05th, 06:50 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने गुजरात के वडीनार में 1,570 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक शिप रिपेयर फैसिलिटी के विकास को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट रोजगार सृजित करेगा, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा और ‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ तथा ‘मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047’ के तहत भारत के दीर्घकालिक समुद्री लक्ष्यों को मजबूती देगा।

भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया का जॉइंट स्टेटमेंट: सतत विकास के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

April 20th, 10:55 pm

भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने वैश्विक स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने 2030 के सतत विकास एजेंडा को पूरा करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उससे आगे सतत विकास के लिए नए और प्रभावी समाधान तैयार करने में मदद करेगा।

भारत - रिपब्लिक ऑफ कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी

April 20th, 10:53 pm

रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग 19 से 21 अप्रैल, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में अगले पांच वर्षों (2026-2030) के लिए भारत-दक्षिण कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लागू करने, उसे और गति देने के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी किया।

भारत-दक्षिण कोरिया ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में सहयोग के लिए कॉम्प्रिहेंसिव फ्रेमवर्क बनाया

April 20th, 10:51 pm

पीएम मोदी और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में आपसी सहयोग पर विस्तार से और सार्थक चर्चा की। दोनों पक्षों ने माना कि ‘मैरीटाइम अमृत काल 2047’ विजन के तहत भारत की समुद्री महत्वाकांक्षाएं, कोरिया के साथ लंबे समय के सहयोग के लिए बड़े अवसर पैदा करती हैं।

उपलब्धियों की सूची: कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

April 20th, 03:57 pm

कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पोर्ट, ट्रेड, साइंस और टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट और एनवायरनमेंट, कल्चरल एक्सचेंज एवं स्पोर्ट्स जैसे एरिया शामिल हैं। प्रमुख घोषणाओं में ‘इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव’ और ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ में कोरिया गणराज्य की भागीदारी शामिल है।

मंत्रिमंडल ने ₹12,980 करोड़ की संप्रभु गारंटी के साथ 'भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल' के गठन को मंजूरी दी

April 18th, 03:10 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 12,980 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी के साथ ‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ (BMI pool) नामक एक घरेलू बीमा पूल के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह पूल सुनिश्चित करता है कि भारतीय व्यापार को उन जहाजों के लिए किफायती इंश्योरेंस मिलता रहे, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय मूल से भारतीय पोर्ट तक या इसके विपरीत मार्ग पर कार्गो ले जा रहे हैं—भले ही वे अस्थिर समुद्री रास्तों से गुजर रहे हों।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर भारत की समुद्री विरासत को याद किया

April 05th, 02:29 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद किया और इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के अमूल्य योगदान को स्वीकार किया।

सम्राट संप्रति संग्रहालय ये भारत के कोटि-कोटि लोगों की धरोहर है और ये हमारे गौरवशाली अतीत का प्रमाण है: गांधीनगर, गुजरात में पीएम मोदी

March 31st, 10:25 am

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय भारत के कोटि-कोटि लोगों की धरोहर है और ये हमारे गौरवशाली अतीत का प्रमाण है। सम्राट संप्रति के अहिंसा दर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत आकांक्षाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए काम करने का आह्वान किया।