नॉर्थ ईस्ट का एक बड़ा लॉजिस्टिक्स और ट्रेड हब बनेगी बराक वैली: असम के सिलचर में पीएम मोदी

March 14th, 11:10 am

असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए बराक वैली को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर की आधारशिला रखते हुए कहा कि इससे स्थानीय उद्योग, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति और प्रगति के लिए हासिल की गई उपलब्धियों को पीछे ले जाने वाली ताकतों से सावधान रहना और उन्हें रोकना आवश्यक है।

पीएम मोदी ने असम के सिलचर में ₹23,550 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया

March 14th, 10:45 am

असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए बराक वैली को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर की आधारशिला रखते हुए कहा कि इससे स्थानीय उद्योग, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति और प्रगति के लिए हासिल की गई उपलब्धियों को पीछे ले जाने वाली ताकतों से सावधान रहना और उन्हें रोकना आवश्यक है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

February 24th, 10:02 pm

मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री युमनाम खेमचंद सिंह ने उप मुख्यमंत्रियों श्रीमती नेमचा किपगेन और श्री लोसी दिखो के साथ आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने BAFTA पुरस्कार जीतने पर फिल्म बूंग की टीम को बधाई दी, इसे मणिपुर और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया

February 23rd, 05:10 pm

पीएम मोदी ने BAFTA फिल्म पुरस्कारों में बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीतने पर फिल्म 'बूंग' की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विशेष रूप से मणिपुर के लिए बेहद खुशी का क्षण है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह पुरस्कार देश में मौजूद अपार रचनात्मक प्रतिभा को उजागर करता है।

प्रधानमंत्री ने पु वुंगज़ागिन वाल्टे के निधन पर शोक व्यक्त किया

February 21st, 05:03 pm

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पु वुंगज़ागिन वाल्टे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के नवनियुक्त मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ लेने पर बधाई दी

February 04th, 11:13 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री युमनाम खेमचंद सिंह जी को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर, पीएम मोदी ने निरंतर प्रयास और प्रगति का संदेश देने वाला संस्कृत श्लोक साझा किया

January 21st, 09:28 am

मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने क्षेत्र के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त कि वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने निरंतर प्रयास और प्रगति की भावना को दर्शाने वाला एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने मणिपुर राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

January 21st, 09:24 am

मणिपुर के राज्य स्थापना दिवस पर, पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोग अपनी लगन और कड़ी मेहनत से भारत की तरक्की में मदद कर रहे हैं, और राज्य का खेलों के प्रति जुनून, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, और प्रकृति के साथ गहरा रिश्ता देश को प्रेरित करता है।

‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

December 28th, 11:30 am

साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।

जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम 15 नवंबर को गुजरात के नर्मदा जिले का दौरा करेंगे

November 14th, 11:41 am

15 नवंबर को पीएम मोदी, गुजरात के नर्मदा जिले में ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे। वे देवमोगरा मंदिर में पूजा व दर्शन भी करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री PM-JANMAN और DA-JAGUA के तहत निर्मित 1,00,000 घरों के गृह-प्रवेश में भी भाग लेंगे।

अरुणाचल प्रदेश शांति एवं संस्कृति का संगम और मां भारती का गौरव है: ईटानगर में पीएम मोदी

September 22nd, 11:36 am

पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ₹5,100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने नए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, बेहतर कनेक्टिविटी, Hollongi एयरपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला हॉस्टल्स से जुड़ी पहलों पर प्रकाश डाला। पीएम ने राज्य की देशभक्ति और बढ़ते टूरिज्म की सराहना की तथा तेजी से समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कम GST दरों से 'GST Savings Festival' शुरू हुआ है, जिसका व्यापारियों और दुकानदारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।

पीएम मोदी ने ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में ₹5,100 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

September 22nd, 11:00 am

पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ₹5,100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने नए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स, बेहतर कनेक्टिविटी, Hollongi एयरपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला हॉस्टल्स से जुड़ी पहलों पर प्रकाश डाला। पीएम ने राज्य की देशभक्ति और बढ़ते टूरिज्म की सराहना की तथा तेजी से समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे कम GST दरों से 'GST Savings Festival' शुरू हुआ है, जिसका व्यापारियों और दुकानदारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है।

मणिपुर, मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है: इंफाल में पीएम मोदी

September 13th, 02:45 pm

इंफाल में ₹1,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ का एक नया फेज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण; भारत के विकास और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसकी स्पिरिट राज्य में दिखाई देती है। पीएम ने शांति और स्थिरता के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, सामान्य जीवन की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने मणिपुर से शांति और प्रगति के पथ पर दृढ़ता से बने रहने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

September 13th, 02:30 pm

इंफाल में ₹1,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ का एक नया फेज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण; भारत के विकास और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसकी स्पिरिट राज्य में दिखाई देती है। पीएम ने शांति और स्थिरता के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, सामान्य जीवन की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने मणिपुर से शांति और प्रगति के पथ पर दृढ़ता से बने रहने का आग्रह किया।

मणिपुर में उम्मीद और विश्वास की नई सुबह दस्तक दे रही है: चुराचांदपुर में पीएम मोदी

September 13th, 12:45 pm

पीएम मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में आवास, नल जल, बिजली और स्वास्थ्य सेवा सहित 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य को पूर्वोत्तर की मणि बताया। उन्होंने कहा कि शांति, विकास की कुंजी है और तथा कई संघर्षों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया गया है। उन्होंने प्रगति, सम्मान और आपसी समझ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

September 13th, 12:30 pm

पीएम मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में आवास, नल जल, बिजली और स्वास्थ्य सेवा सहित 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य को पूर्वोत्तर की मणि बताया। उन्होंने कहा कि शांति, विकास की कुंजी है और तथा कई संघर्षों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया गया है। उन्होंने प्रगति, सम्मान और आपसी समझ के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर शांति, समृद्धि और प्रगति का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।

पीएम 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे

September 12th, 02:12 pm

पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मिजोरम में वे Bairabi-Sairang नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। मणिपुर में वे ₹7,300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री असम में डॉ. भूपेन हजारिका के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में वे कोलकाता में Combined Commanders’ Conference को संबोधित करेंगे। बिहार में पीएम मोदी नए पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे।

राष्ट्रीय खेल भारत की अविश्वसनीय खेल प्रतिभा का उत्सव: देहरादून में पीएम मोदी

January 28th, 09:36 pm

पीएम मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान देश के युवाओं को संबोधित किया और खेलों की भूमिका को एकता, फिटनेस और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व और भारत की बढ़ती खेल अर्थव्यवस्था पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया

January 28th, 09:02 pm

पीएम मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान देश के युवाओं को संबोधित किया और खेलों की भूमिका को एकता, फिटनेस और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व और भारत की बढ़ती खेल अर्थव्यवस्था पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी

January 21st, 08:43 am

भारत के विकास में मणिपुर के लोगों की भूमिका पर गर्व व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मणिपुर वासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।