प्रधानमंत्री ने G7 समिट में “AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने” पर आयोजित सेशन को संबोधित किया
June 18th, 05:01 am
पीएम मोदी ने फ्रांस में आयोजित G7 समिट में AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने AI के लिए भारत के MANAV विजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI का विकास इंक्लूसिविटी, सुरक्षा और जनहित के मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सेफ-बाय-डिजाइन AI सिस्टम बनाने, डीपफेक और साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि AI के लाभ ग्लोबल साउथ सहित दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए।AI का उद्देश्य मानव क्षमता का विस्तार करना, लोगों को अधिक विकल्प और अवसर प्रदान करना तथा मानव गरिमा की रक्षा करना होना चाहिए: G7 में पीएम मोदी
June 17th, 09:20 pm
G7 के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI की जरूरत पर जोर दिया, जो लोगों की क्षमताओं का विस्तार करे और साथ ही उनकी गरिमा तथा पसंद की स्वतंत्रता की रक्षा भी करे। उन्होंने भारत के MANAV विजन का जिक्र किया, 'सुरक्षित डिजाइन वाले AI सिस्टम विकसित करने का आह्वान किया और डीपफेक तथा साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर मजबूत सहयोग की अपील की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि AI के लाभ दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए, जिनमें ग्लोबल साउथ के देश भी शामिल हैं।AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पीएम ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की
February 20th, 09:52 pm
AI इम्पैक्ट समिट के मौके पर, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। महासचिव ने AI इम्पैक्ट समिट के सफल आयोजन के लिए पीएम को बधाई दी। वहीं पीएम ने AI पर स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल बनाने की महासचिव की पहल की सराहना की। दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में, जल्द और जरूरी सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।