प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
June 10th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी
June 10th, 02:08 pm
विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को सर्वाधिक कार्यकालों के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, नाइजीरिया, मालदीव, केन्या, दक्षिण कोरिया, इटली, डेनमार्क, साइप्रस और ग्रीस के नेताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा और भारत की प्रगति में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।भारतीय नौसेना हिंद महासागर की संरक्षक है: INS विक्रांत पर पीएम मोदी
October 20th, 10:30 am
INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाई
October 20th, 10:00 am
INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देने के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया
August 15th, 07:26 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाओं के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया।चोळा साम्राज्य का इतिहास और विरासत, भारत के सामर्थ्य एवं वास्तविक क्षमता का उद्घोष है: पीएम मोदी
July 27th, 12:30 pm
तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम मंदिर में आदि तिरुवातिरै महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि राजराजा चोळा और राजेंद्र चोळा की विरासत, भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। उन्होंने कहा कि चोळायुग में हुई आर्थिक और सामरिक उन्नति, आधुनिक भारत को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को, और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।पीएम मोदी ने तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम में आदि तिरुवातिरै महोत्सव को संबोधित किया
July 27th, 12:25 pm
तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम मंदिर में आदि तिरुवातिरै महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि राजराजा चोळा और राजेंद्र चोळा की विरासत, भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। उन्होंने कहा कि चोळायुग में हुई आर्थिक और सामरिक उन्नति, आधुनिक भारत को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को, और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।प्रधानमंत्री ने मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया
July 26th, 06:47 pm
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के साथ रिपब्लिक स्क्वायर में आयोजित, मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने मालदीव की जनता और सरकार को हार्दिक बधाई दी और इस सम्मानपूर्ण निमंत्रण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में एक शानदार परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं, जिनमें मालदीव की राष्ट्रीय उपलब्धियों को दर्शाया गया। प्रधानमंत्री की उपस्थिति भारत-मालदीव संबंधों में एक अहम माइलस्टोन है, जबकि 2025 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल भी पूरे हो रहे हैं।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मालदीव की राजकीय यात्रा
July 26th, 07:19 am
पीएम मोदी की मालदीव की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत ने ₹4,850 करोड़ की Line of Credit प्रदान की, loan repayment की शर्तों को आसान बनाया और FTA वार्ता शुरू की। प्रमुख उद्घाटनों में हाउसिंग यूनिट्स, डिफेंस प्रोजेक्ट्स और community initiatives शामिल थे। फिशरीज, डिजिटल सहयोग, मौसम विज्ञान, UPI इंटीग्रेशन और हेल्थ से जुड़े आठ MoUs पर हस्ताक्षर किए गए।भारत-मालदीव राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट जारी
July 25th, 09:08 pm
भारत-मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर, पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने संयुक्त रूप से स्मारक डाक टिकट जारी किए। ये टिकट दोनों देशों के सदियों पुराने द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाते हैं। इन पर केरल के Beypore के ऐतिहासिक बोटयार्ड में हस्तनिर्मित एक बड़ी लकड़ी की नाव Uru और पारंपरिक मालदीव की फिशिंग बोट Vadhu Dhoni को दर्शाया गया है।प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात की
July 25th, 08:48 pm
पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से माले में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने Comprehensive Economic and Maritime Security के लिए, भारत-मालदीव जॉइंट विजन के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा की, तथा वे छह समझौता ज्ञापनों (MOUs) के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। प्रधानमंत्री ने Neighbourhood First और विजन MAHASAGAR पॉलिसीज के अनुरूप, मालदीव के साथ संबंधों को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटन किया
July 25th, 08:43 pm
पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने संयुक्त रूप से, माले में भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित मालदीव के अत्याधुनिक रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटन किया। यह मालदीव की डिफेंस और लॉ-एनफोर्समेंट अथॉरिटीज की क्षमताओं को बढ़ाने में योगदान देगा।मालदीव का, भारत की ‘Neighbourhood First’ पॉलिसी और MAHASAGAR विजन में अहम स्थान: पीएम मोदी
July 25th, 06:00 pm
प्रेसिडेंट मुइज्जू के साथ जॉइंट प्रेस मीट में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोहराया कि मालदीव, भारत की ‘Neighbourhood First’ पॉलिसी और MAHASAGAR विजन में एक अहम स्थान रखता है। उन्होंने कमर्शियल और कल्चरल संबंधों को गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट-एक्शन एवं रिन्यूएबल-एनर्जी जैसे क्षेत्रों में मालदीव के लिए भारत के निरंतर समर्थन को व्यक्त किया।पीएम मोदी मालदीव के माले पहुँचे
July 25th, 10:28 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कुछ देर पहले मालदीव पहुँचे। प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जू ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। पीएम, मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगेप्रधानमंत्री 26-27 जुलाई को तमिलनाडु का दौरा करेंगे
July 25th, 10:09 am
पीएम मोदी, 26 जुलाई को तमिलनाडु के तूतीकोरिन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी ₹4800 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जो राज्य के नागरिकों के जीवन-स्तर को बेहतर बनाएंगी। 27 जुलाई को पीएम, तमिलनाडु के अरियालुर स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के समारोह में भाग लेंगे।यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की यात्रा पर प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य
July 23rd, 01:05 pm
पीएम मोदी 23 से 26 जुलाई के बीच, ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा और मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे पीएम स्टारमर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे और CSP की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी, 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में 'मुख्य अतिथि' होंगे। वे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।प्रधानमंत्री की यूनाइटेड किंगडम और मालदीव यात्रा (23-26 जुलाई, 2025)
July 20th, 10:49 pm
पीएम मोदी 23-26 जुलाई के बीच, UK की आधिकारिक यात्रा और मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे पीएम स्टारमर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे और CSP की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी, 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में 'मुख्य अतिथि' होंगे। वे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।प्रधानमंत्री ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाओं के लिए वैश्विक नेताओं को धन्यवाद दिया
January 26th, 05:56 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर दी गई बधाई और शुभकामनाओं के लिए वैश्विक नेताओं का आभार प्रकट किया।मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा का परिणामी ब्यौरा
October 07th, 03:40 pm
नई दिल्ली में भारत और मालदीव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मौजूदगी में महत्वपूर्ण सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने खेल और युवा मामलों, करेंसी स्वैप, भ्रष्टाचार से निपटने और मालदीव के अधिकारियों की ट्रेनिंग तथा कैपेसिटी बिल्डिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।भारत और मालदीव: व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी का एक विजन
October 07th, 02:39 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने नई दिल्ली में वार्ता की और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को स्ट्रैटेजिक दिशा देने के लिए, व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी” विजन अपनाया और इस संदर्भ में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जन-केंद्रित और भविष्योन्मुखी यह साझेदारी, हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता का आधार बनेगी।