प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से बातचीत की
March 19th, 04:52 pm
पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत की और आगामी ईद-उल-फितर के अवसर पर उन्हें और मलेशिया के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के महत्व पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 01st, 04:30 pm
पीएम मोदी ने मदुरै में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत तमिलनाडु की आध्यात्मिक विरासत के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि वे अभी तिरुप्पारनकुंद्रम गए थे और भगवान मुरुगन के दर्शन किए, जिसे उन्होंने बेहद दिव्य अनुभव बताया। पीएम ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु और पूरे देश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक की
February 08th, 02:50 pm
मलेशिया के दिग्गज इंडस्ट्री लीडर्स के साथ बातचीत में, पीएम मोदी ने भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते B2B रिश्तों और भारत की ग्रोथ स्टोरी में मलेशियाई कंपनियों की गहरी दिलचस्पी की सराहना की। इंडस्ट्री लीडर्स ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में भारत सरकार द्वारा किए गए रिफॉर्म्स की सराहना की और भारत में अपने बिजनेस की मौजूदगी बढ़ाने में गहरी दिलचस्पी दिखाई।प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों से संवाद किया
February 08th, 02:48 pm
मलेशिया यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासी समुदाय के नेताओं से संवाद किया; जिनमें मंत्री, सीनेटर, सांसद और INA के पूर्व सैनिक शामिल थे। उन्होंने भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को सराहा। PIO नेताओं ने मलेशिया में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों के लिए पीएम को धन्यवाद दिया और भारत को बदलने के उनके विजन एवं कोशिशों की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की
February 08th, 11:19 am
पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ सार्थक बातचीत की। दोनों नेताओं ने एनर्जी, बायोटेक्नोलॉजी, ट्रेड, IT और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। वे डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मलेशिया की राजकीय यात्रा
February 08th, 11:05 am
पीएम मोदी की मलेशिया की राजकीय यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन, भ्रष्टाचार निवारण, संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा, सेमीकंडक्टर, बीमा, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा से संबंधित कई महत्वपूर्ण एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्शन एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर किए गए और 10वें मलेशिया-भारत सीईओ फोरम की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
February 08th, 08:35 am
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य
February 08th, 08:30 am
मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।भारत, मलेशिया के साथ संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है: भारत-मलेशिया प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता में पीएम मोदी
February 08th, 08:20 am
मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने मलेशिया में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भारत-मलेशिया का सहयोग; कृषि और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर क्लीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर तक, हर सेक्टर में गहरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और मलेशिया को अपने रिश्ते की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए।मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु: पीएम मोदी
February 07th, 03:59 pm
पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।पीएम मोदी ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया
February 07th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।पीएम मोदी मलेशिया के कुआलालंपुर पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
February 07th, 02:30 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर पहले मलेशिया के कुआलालंपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मलेशिया की यात्रा पर प्रस्थान से पहले पीएम मोदी का वक्तव्य
February 07th, 08:45 am
पीएम नरेन्द्र मोदी, पीएम अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और इनोवेशन के क्षेत्रों में भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। वे कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।पीएम मोदी 7-8 फरवरी 2026 को कुआलालंपुर, मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे
February 04th, 04:17 pm
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर पीएम मोदी 7-8 फरवरी 2026 को मलेशिया के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। वे भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे और 10वें भारत-मलेशिया सीईओ फोरम में भाग लेंगे।पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा
January 25th, 11:30 am
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।21वीं सदी हमारी सदी है; भारत और ASEAN की सदी: ASEAN-भारत समिट में पीएम मोदी
October 26th, 02:20 pm
22वें ASEAN-भारत समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए हार्दिक बधाई दी। पीएम ने कहा कि ASEAN भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘ASEAN कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ का विजन मिलकर समस्त मानवता के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।कुआलालंपुर में 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भागीदारी
October 26th, 02:06 pm
22वें ASEAN-भारत समिट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को ASEAN की सफल अध्यक्षता के लिए हार्दिक बधाई दी। पीएम ने कहा कि ASEAN भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘ASEAN कम्युनिटी विजन 2045’ और ‘विकसित भारत 2047’ का विजन मिलकर समस्त मानवता के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।प्रधानमंत्री की 22वें आसियान-इंडिया समिट में भागीदारी
October 25th, 09:48 am
मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 26 अक्टूबर, 2025 को 22वें आसियान - इंडिया समिट में वर्चुअली शामिल होंगे। पीएम मोदी हमारी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक विजन’ के अनुरूप आसियान नेताओं के साथ आसियान-भारत संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे।प्रधानमंत्री ने मलेशियाई प्रधानमंत्री से बात की, ASEAN की अध्यक्षता मिलने पर दी बधाई
October 23rd, 10:55 am
पीएम मोदी ने मलेशिया के ASEAN की अध्यक्षता ग्रहण करने पर मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम को हार्दिक बधाई दी। बातचीत के दौरान, पीएम ने ASEAN-भारत समिट में वर्चुअल माध्यम से शामिल होने की इच्छा व्यक्त की तथा ASEAN-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS समिट के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
July 07th, 05:13 am
पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS समिट के दौरान मलेशिया के पीएम अनवर बिन इब्राहिम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ट्रेड & इन्वेस्टमेंट, डिफेंस, एजुकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म, people-to-people कॉन्टैक्ट्स के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा, बहुपक्षीय क्षेत्र में सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।