जब हम अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, तो चाहे कितना भी बड़ा तूफान क्यों न हो, वह हमें उखाड़ नहीं सकता: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

March 30th, 11:30 am

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों की छुट्टियों की योजना, जल संरक्षण की सफलता की कहानियों और दैनिक जीवन में फिटनेस की महत्वपूर्ण भूमिका सहित कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें मिले उल्लेखनीय पत्रों, टेक्सटाइल वेस्ट को रोकने के लिए इनोवेटिव एफर्ट्स और योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिए बढ़ती वैश्विक प्रशंसा और दुनिया भर में आयुर्वेद की बढ़ती स्वीकार्यता के बारे में भी बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में चक्रवात तौकते प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

May 19th, 04:38 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात तौकते के कारण उत्पन्न हुई परिस्थिति का जायज़ा लेने के लिए बुधवार को गुजरात का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने गुजरात और दीव स्थित उना (गिर-सोमनाथ), जाफराबाद (अमरेली), महुआ (भावनगर) में चक्रवात तौकते से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री ने गुजरात राज्य में तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।