प्रधानमंत्री ने राज्य सभा सांसद डॉ. महेन्द्र प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया
December 27th, 11:26 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा सांसद डॉ. महेंद्र प्रसाद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, डॉ. महेंद्र प्रसाद ने कई वर्षों तक संसद में सेवा की और कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे रहे। उन्होंने हमेशा बिहार और उसके लोगों के कल्याण के लिए बात की।