इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी

July 09th, 11:15 am

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक द्विपक्षीय वार्ता की

July 07th, 02:51 pm

इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के सभी पहलुओं की समीक्षा की, आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान राष्ट्रपति प्राबोवो ने वर्ष 2026 में भारत की BRICS अध्यक्षता के लिए अपने देश के पूर्ण समर्थन का भी भरोसा दिलाया।

इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

July 06th, 09:00 am

इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।

16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का जॉइंट स्टेटमेंट

July 02nd, 10:22 pm

16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने डिफेंस, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, AI, टेक्नोलॉजी, इन्वेस्टमेंट और लोगों के बीच आपसी संबंधों में गहरे सहयोग के जरिए भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। इस जॉइंट स्टेटमेंट में अगले वर्ष भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के भव्य आयोजन की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भारत- जापान का जॉइंट स्टेटमेंट

July 02nd, 10:14 pm

पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने एक सुरक्षित, भरोसेमंद और मानव-केंद्रित AI इकोसिस्टम के साझा विजन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत-जापान सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। यह साझेदारी AI गवर्नेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च, इनोवेशन और टैलेंट डेवलपमेंट में सहयोग को बढ़ावा देगी, साथ ही इंडो-पैसिफिक और ग्लोबल साउथ में मजबूत AI ग्रोथ का समर्थन करेगी।

पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

June 28th, 08:45 pm

सेशेल्स के 'गोल्डन जुबली नेशनल डे' समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और 'स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज' की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने 'विजन MAHASAGAR' और 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी के तहत भारत-मॉरीशस 'एनहैंस्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना: भारत-सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

June 28th, 02:02 pm

भारत- सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान को जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने 'MAHASAGAR' विजन को दोहराते हुए कहा कि भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ समृद्धि भी बढ़े और देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी को भारत-सेशेल्स साझेदारी का स्वाभाविक और रणनीतिक स्तंभ भी बताया।

प्रधानमंत्री 27-29 जून तक सेशेल्स की स्टेट विजिट पर रहेंगे

June 25th, 06:05 pm

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 27-29 जून 2026 को सेशेल्स का दौरा करेंगे। यह दौरा भारत के MAHASAGAR विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के गोल्डन जुबली समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर शामिल होंगे और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति और भारत के बीच जॉइंट स्टेटमेंट जारी

June 01st, 07:16 pm

भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने पीएम मोदी से मुलाकात की और आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की समीक्षा करते हुए दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की। पीएम मोदी ने दोहराया कि म्यांमार भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर नीतियों का संगम स्थल है। म्यांमार के राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य

May 06th, 05:24 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

परिणामों की सूची: वियतनाम गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

May 06th, 03:44 pm

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते रेयर अर्थ एलिमेंट्स, संस्कृति, डिजिटल पेमेंट, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, शिक्षा, ऑडिट और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने और 2030 तक 25 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य का भी ऐलान किया गया।

भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

May 06th, 01:00 pm

भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर चर्चा

March 24th, 09:11 pm

पीएम मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका ने फोन किया और दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बारे में चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर डालने वाली रुकावटों पर विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका एनर्जी कोऑपरेशन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के अवसर पर प्रधानमंत्री की मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

February 20th, 10:13 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के मौके पर मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ‘उन्नत रणनीतिक साझेदारी’ की प्रगति की समीक्षा की और AI तथा इनोवेशन के नेतृत्व वाले क्षेत्रों में सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत के विजन MAHASAGAR और ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ के तहत भारत-मॉरीशस साझेदारी के स्थायी महत्व की भी पुष्टि की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की

February 09th, 09:04 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की।

टुवर्ड्स 2030: इंडिया-यूरोपियन यूनियन जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा

January 27th, 06:48 pm

27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए 16वें भारत-EU समिट में स्वीकृत ‘इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा’ का उद्देश्य EU और भारत के सहयोग को और व्यापक, गहरा एवं बेहतर तालमेल वाला बनाकर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि दोनों साझेदारों और दुनिया के लिए आपसी लाभ देने वाले ठोस और बदलाव लाने वाले नतीजे हासिल किए जा सकें।

यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट की भारत यात्रा और 16वें भारत-EU समिट पर भारत-EU जॉइंट स्टेटमेंट

January 27th, 06:15 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-EU FTA पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया और टुवर्ड्स 2030: इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा को अपनाया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर बात की

December 01st, 08:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमार दिसानायके के साथ टेलीफोन पर वार्ता की।

प्रधानमंत्री ने चक्रवात दितवाह के बाद श्रीलंका में हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया

November 28th, 03:37 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के उन लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की जिन्होंने चक्रवात दितवाह से हुई तबाही में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

भारतीय नौसेना हिंद महासागर की संरक्षक है: INS विक्रांत पर पीएम मोदी

October 20th, 10:30 am

INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।