प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

February 12th, 10:17 am

पीएम मोदी ने आज महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। शिक्षा के प्रसार और भारतीय संस्कृति व परंपरा को समृद्ध बनाने में उनके अतुलनीय योगदान की सराहना करते हुए पीएम ने कहा कि सामाजिक सुधार के लिए उनके प्रयास देशवासियों के लिए आगे भी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने वेदों की कालातीत ज्ञान परंपरा को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया

February 12th, 08:45 am

पीएम मोदी ने एक संस्कृत श्लोक साझा किया, जिसमें वेदों के कालजयी ज्ञान को उजागर किया गया है। श्लोक में बताया गया है कि यह संसार एक अविनाशी पीपल के वृक्ष की तरह है, जिसकी जड़ें ऊपर और शाखाएं नीचे हैं। इसके पत्ते वेद हैं, और जो इस संसाररूपी वृक्ष को समझ लेता है, उसे वेदों का ज्ञाता माना जाता है। पीएम ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी इस ज्ञान के जीवंत उदाहरण हैं।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 को संबोधित किया

October 31st, 06:08 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में भाग लिया और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम ने स्वामी दयानंद जी के आदर्शों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वामी दयानंद जी ने जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत का विरोध किया था। पीएम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह अवसर आर्य समाज द्वारा निरंतर आगे बढ़ाए गए सामाजिक सुधार की महान विरासत को दर्शाता है और उन्होंने स्वदेशी आंदोलन के साथ इसके ऐतिहासिक जुड़ाव का भी उल्लेख किया है।

प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

February 12th, 02:24 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान विचारक, समाज सुधारक और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक महर्षि दयानंद सरस्वती को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।