सेवा संकल्प प्रस्ताव
February 24th, 04:53 pm
‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराते हुए कैबिनेट की ऐतिहासिक पहली बैठक नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई। कैबिनेट ने अपना यह संकल्प दोहराया कि सरकार का हर निर्णय 140 करोड़ नागरिकों के प्रति सेवा की भावना से प्रेरित होगा और राष्ट्र निर्माण के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप होगा, जो ‘नागरिक देवो भव’ की भावना को दर्शाता है।प्रधानमंत्री ने चितरंजन पार्क, दिल्ली में दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लिया
September 30th, 09:24 pm
महाअष्टमी के पावन अवसर पर, पीएम मोदी दिल्ली के चितरंजन पार्क पहुँचे और दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह पार्क, बंगाली संस्कृति के साथ अपने गहरे जुड़ाव के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ के उत्सव हमारे समाज की एकता व सांस्कृतिक जीवंतता को दर्शाते हैं।प्रधानमंत्री ने महाअष्टमी पर सभी को शुभकामनाएं दीं
September 30th, 09:11 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाअष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। श्री मोदी ने देवी का स्तुति पाठ भी साझा किया।