कैबिनेट ने 6 राज्यों में फैले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

May 05th, 07:14 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने करीब ₹23,437 करोड़ की लागत वाले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। पीएम के ‘न्यू इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर’ विजन के तहत ये प्रोजेक्ट्स लोगों, सामान और सेवाओं की आवाजाही को आसान बनाएंगे। साथ ही, देश के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर करेंगे।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया

May 01st, 12:59 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में हुई दुर्घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया

April 29th, 11:25 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में हुई दुर्घटना में जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे

April 26th, 03:46 pm

पीएम मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वाराणसी में एक महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और लगभग 6,350 करोड़ रुपये के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। साथ ही हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो राज्य में समग्र आर्थिक विकास को गति देगा।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

March 18th, 07:12 pm

मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

March 18th, 01:52 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंदौर में हुई दुखद अग्नि दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

March 16th, 12:44 pm

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (एनएच-752 डी) के बदनावर-पेटलावाद-थंदला-तिमारवानी खंड के 4 लेन के निर्माण को हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर 3,839.42 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी

March 10th, 04:23 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बदनावर से तिमारवानी तक 3,839.42 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन कॉरिडोर के विकास को मंजूरी दे दी है। इस कॉरिडोर से उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (DME) के तिमारवानी इंटरचेंज तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी, कच्चे माल और तैयार माल की कुशल आवाजाही में सुविधा होगी और इंडस्ट्रियल हब और MMLP तक पहुंच मजबूत होगी।

कैबिनेट ने कई राज्यों के 8 जिलों को कवर करने वाली तीन रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दी

February 24th, 04:34 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने रेल मंत्रालय के तीन प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी है, जिनकी कुल लागत लगभग 9,072 करोड़ रुपये है। ये प्रोजेक्ट्स महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों के आठ जिलों को कवर करेंगे। ये प्रोजेक्ट पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत तैयार किए गए हैं। इनके जरिए लोगों, सामान और सेवाओं की आवाजाही के लिए बेहतर और निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी।

कैबिनेट ने गुजरात में NH-56 के हिस्सों के अपग्रेडेशन को ₹4583.64 करोड़ की मंजूरी दी

February 14th, 01:02 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने गुजरात में 107.67 किलोमीटर लंबाई के चार-लेन सड़क प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹4,583.64 करोड़ है। इस प्रोजेक्ट से आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इससे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व यह है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं: भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी

January 20th, 11:16 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के सम्मान समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नितिन नबीन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र, अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित संस्कृति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मैं देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”

पीएम मोदी ने नए पार्टी अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

January 20th, 11:15 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के सम्मान समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नितिन नबीन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र, अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित संस्कृति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मैं देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

January 15th, 07:28 pm

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी

November 01st, 09:33 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।

नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी NDA सरकार : बेगूसराय में पीएम मोदी

October 24th, 12:09 pm

बेगूसराय में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ NDA है, जो एक मैच्योर लीडरशिप वाला गठबंधन है, वहीं दूसरी तरफ 'महा-लठबंधन' है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में लगभग 90% खरीदारी स्वदेशी प्रोडक्ट्स की होती है, जिससे छोटे बिजनेस को फायदा होता है। पीएम ने कहा कि NDA ने बिहार को नक्सलवाद और माओवादी आतंक से मुक्त कराया है, तथा बिहार के लोगों का प्रत्येक वोट शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने में मदद करेगा।

हर बिहारवासी का सपना मोदी का संकल्प : समस्तीपुर में प्रधानमंत्री

October 24th, 12:04 pm

पीएम मोदी ने बिहार के समस्तीपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के कैंपेन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार एनडीए सरकार! भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को याद करते हुए पीएम ने कहा, “ये उनका ही आशीर्वाद है कि आज हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवारों से निकले लोग इस मंच पर खड़े हैं।

पीएम मोदी ने बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

October 24th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए, राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए के कैंपेन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है। पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार एनडीए सरकार! भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को याद करते हुए पीएम ने कहा, “ये उनका ही आशीर्वाद है कि आज हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवारों से निकले लोग इस मंच पर खड़े हैं।

कैबिनेट ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में चार रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

October 07th, 03:11 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने ₹24,634 करोड़ की चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ को कवर करने वाली ये परियोजनाएँ, पीएम के आत्मनिर्भर विजन के अनुरूप हैं और इन क्षेत्रों के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएँगी। ये परियोजनाएँ प्रमुख स्थलों को रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी और पर्यटन को बढ़ावा देंगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया

October 02nd, 11:36 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुई एक दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता राशि देने की घोषणा की है।

भारत निरंतर Global Food Security में contribute कर रहा है: 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2025' में पीएम मोदी

September 25th, 06:16 pm

‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स बहुत आशावाद के साथ भारत की ओर देख रहे हैं। लाल किले से दिए गए अपने संदेश को दोहराते हुए, पीएम ने घोषणा की कि भारत में निवेश और विस्तार करने का यह सही समय है। उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार ने 2014 से अब तक 10,000 FPOs स्थापित किए हैं, जिनसे लाखों छोटे किसान जुड़े हैं और भारत की कृषि विविधता को हर घर तक पहुँचाया है।