प्रधानमंत्री ने मां कात्यायनी का आशीर्वाद लेकर संस्कृत सुभाषितम् और भक्ति पाठ साझा किया

March 24th, 08:06 am

पीएम मोदी ने माँ कात्यायनी का आशीर्वाद ग्रहण किया और कहा कि माँ जगदम्बे की आराधना मन को असीम ऊर्जा और आंतरिक शक्ति से भर देती है। उन्होंने प्रार्थना की कि दिव्यता और पराक्रम की अधिष्ठात्री देवी की कृपा से उनके सभी भक्तों को अपार शक्ति और आत्मविश्वास प्राप्त हो। उन्होंने मां कात्यायनी को प्रणाम करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् और भक्ति पाठ भी साझा किया।

छठवां नवरात्र: प्रधानमंत्री ने मां कात्यायनी से आशीर्वाद की कामना की

October 20th, 10:15 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी से अपने सभी भक्तों के लिए आशीर्वाद की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने मां कात्यायनी को श्रद्धापूर्वक नमन किया

October 11th, 09:58 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मां कात्यायनी से भक्तों के लिये आशीर्वाद की कामना की है कि नवरात्रि के दौरान हमारे समाज में प्रेम-भाव और भाईचारे की भावना बढ़े।