जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं तो ग्लोबल साउथ की आवाज अधिक सशक्त और मुखर हो जाती है: भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी
February 21st, 12:30 pm
भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने बयान में पीएम नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की सोच और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा से एआई इम्पैक्ट समिट की शोभा और बढ़ी है। पीएम ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों देशों ने साझा उद्देश्य और साझा आकांक्षाओं के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि राष्ट्रपति की यह यात्रा आने वाले वर्षों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी एवं सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की
January 22nd, 09:43 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज संघीय गणराज्य ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम श्री लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का टेलीफोन कॉल आया।IBSA पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल बन सकता है: जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी
November 23rd, 12:45 pm
पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित IBSA लीडर्स की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा कि IBSA देशों की पिछले तीन G20 अध्यक्षताओं के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गईं। उन्होंने यह भी जोर दिया कि IBSA एक अहम मंच है जो तीन महाद्वीपों, तीन बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों और तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ता है।प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में IBSA लीडर्स की बैठक में भाग लिया
November 23rd, 12:30 pm
पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित IBSA लीडर्स की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा कि IBSA देशों की पिछले तीन G20 अध्यक्षताओं के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गईं। उन्होंने यह भी जोर दिया कि IBSA एक अहम मंच है जो तीन महाद्वीपों, तीन बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों और तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ता है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति का टेलीफोन कॉल आया
August 07th, 09:27 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आज ब्राजील के राष्ट्रपति श्री लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा से टेलीफोन पर बात हुई।प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात की
July 09th, 06:02 am
ब्रासीलिया में, पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से मुलाकात की और भारत-ब्राजील के बीच, बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत की और अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और छह MoUs पर हस्ताक्षर किए।जॉइंट स्टेटमेंट: भारत और ब्राजील - बड़े लक्ष्यों वाले दो महान देश
July 09th, 05:55 am
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने ब्राजील का राजकीय दौरा किया। दोनों नेताओं ने अगले दशक में पाँच प्रायॉरिटी पिलर्स; डिफेंस & सिक्योरिटी, फूड & न्यूट्रिशनल सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन & क्लाइमेट चेंज, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन & इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, और स्ट्रैटेजिक एरियाज में इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप पर केंद्रित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का निर्णय लिया।पीएम मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान "द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस" से सम्मानित किया गया
July 09th, 12:58 am
पीएम मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ब्राजील के सर्वोच्च सम्मान 'द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने इस विशिष्ट सम्मान के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति, सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान दोनों देशों के लोगों को, अपने संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रेरित करेगा।भारत-ब्राजील की साझेदारी, स्थिरता और संतुलन का एक अहम स्तंभ है: पीएम मोदी
July 08th, 08:30 pm
प्रेस मीट के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने, ब्राजील का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति लूला को धन्यवाद दिया। उन्होंने कामना की कि भारत-ब्राजील संबंध कार्निवल जितने वाइब्रेंट हों, फुटबॉल जितने जोशीले और samba की तरह दिलों को जोड़ते रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो प्रमुख लोकतंत्रों के रूप में भारत-ब्राजील सहयोग न केवल ग्लोबल-साउथ के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए भी प्रासंगिक है।पीएम मोदी ब्राजील के ब्रासीलिया पहुंचे
July 08th, 02:55 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कुछ समय पहले राजकीय यात्रा पर ब्रासीलिया पहुंचे। वे राष्ट्रपति लूला के साथ भारत-ब्राजील संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत बातचीत करेंगे।पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘शांति और सुरक्षा’
July 06th, 11:07 pm
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि वैश्विक शांति और सुरक्षा; केवल आदर्श नहीं हैं, बल्कि वे हमारे साझा हितों एवं भविष्य की नींव हैं। प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ खड़े होने वाले मित्र देशों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और आतंकवाद की कड़ी निंदा की। उन्होंने रेखांकित किया कि मानवता की भलाई के लिए शांति का मार्ग ही एकमात्र विकल्प है।पीएम मोदी का BRICS सेशन में संबोधन: ‘शांति और सुरक्षा तथा ग्लोबल गवर्नेंस में रिफॉर्म’
July 06th, 09:41 pm
पीएम मोदी ने इस बात को उजागर किया कि किस तरह ग्लोबल साउथ को लंबे समय से नजरअंदाज किया गया है। क्लाइमेट-फाइनेंस, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी एक्सेस और सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उसे केवल “token gestures” दिए गए हैं; जबकि प्रमुख ग्लोबल इंस्टिट्यूशंस में उसके वास्तविक प्रतिनिधित्व का अभाव है। उन्होंने ब्राजील के नेतृत्व में BRICS के विस्तार की प्रशंसा की और UN सिक्योरिटी काउंसिल, WTO तथा डेवलपमेंट बैंक्स जैसे संस्थानों में वास्तविक सुधारों का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने 21वीं सदी के अनुरूप, एक मॉडर्न और इंक्लूसिव वर्ल्ड-ऑर्डर की आवश्यकता पर जोर दिया।BRICS ग्रुप की Diversity और Multipolarity हमारी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ: पीएम मोदी
July 06th, 09:40 pm
पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें BRICS समिट में भाग लिया और दो सत्रों को संबोधित किया। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि 20वीं सदी के ग्लोबल ऑर्गनाइजेशंस में 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने की क्षमता का अभाव है, प्रधानमंत्री ने उनमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने BRICS न्यू डेवलपमेंट बैंक, साइंस & रिसर्च रिपॉजिटरी, क्रिटिकल मिनरल्स और AI पर अपने सुझाव भी दिए।प्रधानमंत्री ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 17वें BRICS समिट में भाग लिया
July 06th, 09:39 pm
पीएम मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें BRICS समिट में भाग लिया और दो सत्रों को संबोधित किया। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि 20वीं सदी के ग्लोबल ऑर्गनाइजेशंस में 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने की क्षमता का अभाव है, प्रधानमंत्री ने उनमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। पीएम ने BRICS न्यू डेवलपमेंट बैंक, साइंस & रिसर्च रिपॉजिटरी, क्रिटिकल मिनरल्स और AI पर अपने सुझाव भी दिए।घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य
July 02nd, 07:34 am
पीएम मोदी 2 से 9 जुलाई, 2025 के बीच घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर रहेंगे। घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो और अर्जेंटीना में पीएम, मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने के लिए उनके राष्ट्रपतियों के साथ वार्ता करेंगे। ब्राजील में पीएम, 17वें BRICS Summit 2025 में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। नामीबिया में पीएम मोदी, वहां के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे और देश की संसद को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री का घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा (02-09 जुलाई)
June 27th, 10:03 pm
पीएम मोदी 2 से 9 जुलाई, 2025 के बीच घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर रहेंगे। घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो और अर्जेंटीना में पीएम, मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने के लिए उनके राष्ट्रपतियों के साथ वार्ता करेंगे। ब्राजील में पीएम, 17वें BRICS Summit 2025 में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। नामीबिया में पीएम मोदी, वहां के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे और देश की संसद को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से बातचीत की
June 18th, 03:05 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम श्री लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ सार्थक और गर्मजोशी भरी बातचीत की। उन्होंने वैश्विक दक्षिण के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की।प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति की शल्य चिकित्सा के बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
December 12th, 09:50 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के शल्य चिकित्सा के बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात की
November 20th, 08:05 pm
रियो में G20 समिट के दौरान पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात की। उन्होंने ब्राजील की G20 अध्यक्षता की प्रशंसा की, गरीबी और भूख के खिलाफ वैश्विक गठबंधन का समर्थन किया और BRICS और COP 30 जैसी वैश्विक पहलों में ब्राजील के नेतृत्व के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।हमारी चर्चाएं तभी सफल हो सकती हैं जब हम ग्लोबल साउथ की चुनौतियों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखें: G20 समिट में पीएम
November 18th, 08:00 pm
G20 सत्र सामाजिक समावेश और भूख व गरीबी के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी ने भारत की विकास उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने गरीबी कम करने, महिला-नेतृत्व वाले विकास, खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ कृषि जैसे विषयों पर जोर दिया। उन्होंने समावेशी पहलों जैसे मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, महिलाओं के लिए माइक्रोफाइनेंस और पोषण अभियान का भी उल्लेख किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत; ब्राज़ील के भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन का समर्थन करता है और ग्लोबल साउथ की चिंताओं को प्राथमिकता देने की वकालत करता है।