कैबिनेट ने ₹5,801 करोड़ के लखनऊ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज-1B को मंजूरी दी
August 12th, 03:25 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज-1B को मंजूरी दी है। इस फेज का उद्देश्य पुराने लखनऊ के प्रमुख क्षेत्रों, जिनमें कारोबारी केंद्र, महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ, प्रमुख पर्यटक आकर्षण और खानपान के प्रसिद्ध स्थान शामिल हैं, को सुगमता से जोड़ना है। इससे आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा अर्बन मोबिलिटी आसान होगी।यूपी सरकार जनता को बताए कि उसने पांच साल में विकास का कौन सा काम किया: प्रधानमंत्री
February 13th, 02:20 pm
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य की सरकार को जनता को यह बताना चाहिए कि उसने पांच सालों में विकास का कौन सा काम किया है। यूपी सरकार ने लखनऊ मेट्रो के अधूरे पड़े काम का ही उद्घाटन कर दिया। श्री मोदी ने एक ऐसे अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए भी यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया जहां अभी तक किसी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा की शुरुआत ही नहीं हुई है और ना ही वहां कोई डॉक्टर ही है।प्रधानमंत्री मोदी ने 13वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लिया
March 30th, 10:28 pm