प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया
July 08th, 01:46 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, मशहूर प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में ASI के संरक्षण और जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट की शुरुआत के अवसर पर एक स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में भारत का सहयोग दोनों देशों की साझा सभ्यतागत विरासत को संरक्षित रखने के प्रति उसकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।