कांग्रेस ने हमेशा असम के हितों से समझौता किया: बिस्वनाथ में पीएम मोदी

April 01st, 11:45 am

पीएम मोदी ने असम के बिस्वनाथ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘विकास विरोधी’ और ‘स्वतंत्र भारत में भ्रष्टाचार की जड़’ बताया। BJP-NDA सरकार के कामों को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हजारों बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है, जिससे असम की विरासत और पर्यावरण की बहाली हुई है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।

भाजपा-एनडीए ने कांग्रेस के ‘अन्यायपूर्ण’ सांप्रदायिक हिंसा बिल को संसद में पास होने से रोका: असम के गोगामुख में पीएम मोदी

April 01st, 11:30 am

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोगामुख में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जो चुनाव की घोषणा के बाद असम में उनकी पहली रैली थी। इस कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों ने भारी संख्या में और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर का संकेत है।

पीएम मोदी ने असम के गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 01st, 11:00 am

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, चुनावों की घोषणा के बाद असम में ये उनकी पहली रैलियां थीं। इन आयोजनों में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों ने भारी संख्या में और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर का संकेत है।

सोमनाथ का इतिहास विनाश या पराजय का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का है: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पीएम मोदी

January 11th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए मंदिर की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए प्राण समर्पित करने वाले लोगों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पर्व केवल एक हजार साल पहले हुए विध्वंस की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह भारत के अस्तित्व और अभिमान के साथ-साथ हजार वर्षों के दृढ़ संकल्प का उत्सव है। उन्होंने देव से देश के विजन के साथ आगे बढ़ने के संकल्प पर बल दिया।

पीएम मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया

January 11th, 11:41 am

पीएम मोदी ने सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित करते हुए मंदिर की रक्षा और पुनर्निर्माण के लिए प्राण समर्पित करने वाले लोगों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह पर्व केवल एक हजार साल पहले हुए विध्वंस की याद नहीं दिलाता, बल्कि यह भारत के अस्तित्व और अभिमान के साथ-साथ हजार वर्षों के दृढ़ संकल्प का उत्सव है। उन्होंने देव से देश के विजन के साथ आगे बढ़ने के संकल्प पर बल दिया।

भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रहीं 'वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत' जैसी ट्रेनें: वाराणसी में पीएम मोदी

November 08th, 08:39 am

वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए, पीएम मोदी ने इन ट्रेनों के शुभारंभ पर सभी भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “वंदे भारत; भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। जिस पर हर भारतीय को गर्व है।” पीएम ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों ने ‘तीर्थाटन’ को एक नए स्तर पर पहुँचाया है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि दुनिया भर से आने वाले प्रत्येक पर्यटक को इस पवित्र नगरी का अनुभव करना चाहिए।

पीएम मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

November 08th, 08:15 am

वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए, पीएम मोदी ने इन ट्रेनों के शुभारंभ पर सभी भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “वंदे भारत; भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है। जिस पर हर भारतीय को गर्व है।” पीएम ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों ने ‘तीर्थाटन’ को एक नए स्तर पर पहुँचाया है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि दुनिया भर से आने वाले प्रत्येक पर्यटक को इस पवित्र नगरी का अनुभव करना चाहिए।

हमारी सरकार निरंतर किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है: वाराणसी में पीएम मोदी

August 02nd, 11:30 am

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद, इस पवित्र नगरी की उनकी यह पहली यात्रा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, दुनिया ने भारत के रुद्र रूप को देखा। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश भर के 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में ₹21,000 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में लगभग ₹2200 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की

August 02nd, 11:00 am

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद, इस पवित्र नगरी की उनकी यह पहली यात्रा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, दुनिया ने भारत के रुद्र रूप को देखा। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश भर के 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में ₹21,000 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं।

चोळा साम्राज्य का इतिहास और विरासत, भारत के सामर्थ्य एवं वास्तविक क्षमता का उद्घोष है: पीएम मोदी

July 27th, 12:30 pm

तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम मंदिर में आदि तिरुवातिरै महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि राजराजा चोळा और राजेंद्र चोळा की विरासत, भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। उन्होंने कहा कि चोळायुग में हुई आर्थिक और सामरिक उन्नति, आधुनिक भारत को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को, और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम में आदि तिरुवातिरै महोत्सव को संबोधित किया

July 27th, 12:25 pm

तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम मंदिर में आदि तिरुवातिरै महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि राजराजा चोळा और राजेंद्र चोळा की विरासत, भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। उन्होंने कहा कि चोळायुग में हुई आर्थिक और सामरिक उन्नति, आधुनिक भारत को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को, और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

February 26th, 09:00 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस के लोगों को विभाजन की मानसिकता विरासत में मिली है: जूनागढ़, गुजरात में पीएम मोदी

May 02nd, 11:30 am

पीएम मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 2024 का यह चुनाव मोदी के एंबिशन के लिए नहीं बल्कि मोदी के मिशन के लिए है। मेरा मिशन देश को आगे ले जाना है। विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी विभाजनकारी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए सीएए कानून के लागू होने तथा आर्टिकल-370 के खात्मे का विरोध करती है।

दस साल पहले देश कांग्रेस के लाखों-करोड़ के घोटालों से शर्मसार था: सुरेंद्रनगर, गुजरात में पीएम मोदी

May 02nd, 11:15 am

गुजरात के सुरेंद्रनगर की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये बेटा अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर, अपने काम का हिसाब देने आया है। उन्होंने कहा कि दस साल पहले देश की सरकार से गरीब का भरोसा उठ गया था। लेकिन गरीब आज खुद आगे बढ़कर आपके इस बेटे पर प्रेम लुटा रहा है।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के आणंद, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और जामनगर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया

May 02nd, 11:00 am

पीएम मोदी ने गुजरात के आणंद, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और जामनगर में जनसभाएं कीं। विपक्ष पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मरणासन्न कांग्रेस पार्टी के लिए दुआएं, पाकिस्तान में की जा रही हैं। सुरेंद्रनगर में उन्होंने कहा, दस साल पहले देश की सरकार से, गरीब का भरोसा उठ गया था लेकिन आज गरीब, खुद आगे बढ़कर इस बेटे पर प्रेम लुटा रहा है। जूनागढ़ में पीएम ने कहा कि 2024 का चुनाव, देश के उज्ज्वल भविष्य और देश को आगे ले जाने के उनके मिशन को चिह्नित करता है। वहीं जामनगर रैली में पीएम मोदी ने तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी की कड़ी आलोचना की।

कंटेंट क्रिएटर्स अवार्ड भविष्य में इस विधा के लोगों का बड़ा मोटिवेशन बनेगा: पीएम मोदी

March 08th, 10:46 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पहले नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड प्रदान किए। विजेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने कंटेंट क्रिएटर्स की एक नई दुनिया खड़ी कर दी है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि भविष्य में ये अवॉर्ड, कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मोटिवेशन और पहचान का बड़ा माध्यम बनेंगे।

प्रधानमंत्री ने पहला राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया

March 08th, 10:45 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पहले नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड प्रदान किए। विजेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने कंटेंट क्रिएटर्स की एक नई दुनिया खड़ी कर दी है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि भविष्य में ये अवॉर्ड, कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मोटिवेशन और पहचान का बड़ा माध्यम बनेंगे।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

March 08th, 08:58 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यह भी कामना की है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे।

भारत की प्रतिष्ठा में संस्कृत की बड़ी भूमिका: पीएम मोदी

February 23rd, 11:00 am

पीएम मोदी ने वाराणसी में 'सांसद संस्कृत प्रतियोगिता' के पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित छात्र समूह के प्रति गर्व और संतोष का भाव प्रकट करते हुए कहा कि वे सब 'अमृत काल' में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने काशी की महिमा का मनोहर बखान करते हुए, सतत निखरते काशी के सामर्थ्य और स्वरूप​ पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया

February 23rd, 10:20 am