प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन समारोह की झलकियां साझा कीं
August 28th, 01:37 pm
पीएम मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षाबंधन समारोह के यादगार पलों को साझा किया। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और आनंद लेकर आए तथा स्नेह एवं सौहार्द के बंधनों को और मजबूत करे।प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
August 20th, 09:37 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डेटा एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसके प्रभावी उपयोग पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों से निपटने और दीर्घकालिक सोच के साथ भारत के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समन्वित प्रयास, नए और रचनात्मक विचारों तथा सामूहिक जिम्मेदारी की जरूरत पर भी जोर दिया।आपने सिर्फ पदकों की संख्या ही नहीं बढ़ाई, बल्कि पूरी पीढ़ी को तैयार किया: CWG चैंपियंस से पीएम मोदी
August 10th, 10:00 am
पीएम मोदी ने भारत के CWG चैंपियंस से बातचीत की, और उल्लेख किया कि वे पिछले 12 साल से लगातार खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। खिलाड़ियों ने CWG के अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उनकी तैयारी, कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को हराना और 'खेलो इंडिया स्कीम' की सफलता शामिल है। पीएम मोदी ने 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' के संदेश के साथ इस बातचीत का समापन किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियनों के साथ बातचीत की
August 10th, 09:30 am
पीएम मोदी ने भारत के CWG चैंपियंस से बातचीत की, और उल्लेख किया कि वे पिछले 12 साल से लगातार खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। खिलाड़ियों ने CWG के अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उनकी तैयारी, कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को हराना और 'खेलो इंडिया स्कीम' की सफलता शामिल है। पीएम मोदी ने 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' के संदेश के साथ इस बातचीत का समापन किया।पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात की
August 09th, 10:07 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने CWG 2026 में पदक जीतने वाले भारत के शानदार खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की, इस दौरान चैंपियंस ने गेम्स से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वे कई युवाओं को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
July 28th, 08:48 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वित्त और अर्थव्यवस्था, वाणिज्य एवं उद्योग तथा प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सरकारी प्रक्रियाओं में सुधार, कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने और संस्थागत दक्षता को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही साइबर सुरक्षा इकोसिस्टम में युवा इनोवेटर्स और उद्यमियों की अधिक भागीदारी का भी आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्यों की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, समाज कल्याण और संबंधित क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
July 22nd, 07:37 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'विकसित भारत' बनाने का सपना एक 'जन-आंदोलन' बनना चाहिए और भारत के युवा इस विजन की नींव बनें। बैठक के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं, उनके क्रियान्वयन, अनुभवों और सामने आ रही चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं: पीएम मोदी
February 13th, 06:55 pm
सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन, भारत की विकास यात्रा में एक नई शुरुआत का साक्षी बना है। उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन, देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं। पीएम ने जोर देकर कहा कि यहां से बनने वाली हर नीति और हर फैसला, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सेवा की अटूट भावना से प्रेरित होना चाहिए।पीएम मोदी ने नई दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया
February 13th, 06:30 pm
सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन, भारत की विकास यात्रा में एक नई शुरुआत का साक्षी बना है। उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन, देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं। पीएम ने जोर देकर कहा कि यहां से बनने वाली हर नीति और हर फैसला, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सेवा की अटूट भावना से प्रेरित होना चाहिए।प्रधानमंत्री ने सभी से देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग में 'परीक्षा पे चर्चा' के विशेष 'एग्जाम वॉरियर्स' एपिसोड को देखने की अपील की
February 03rd, 04:45 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नागरिकों को 6 फरवरी, 2026 को प्रसारित होने वाले विशेष 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को देखने के लिए आमंत्रित किया, ताकि वे इन रोचक संवादों और भारत के युवाओं की सामूहिक भावना को देख सकें।पीएम मोदी ने AI सेक्टर में काम कर रहे CEOs और विशेषज्ञों से बातचीत की
January 29th, 06:33 pm
पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करने वाले CEOs और विशेषज्ञों के साथ बातचीत की। फरवरी में होने वाले IndiaAI Impact Summit को ध्यान में रखते हुए, इस बातचीत का उद्देश्य रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना, AI इनोवेशन को दिखाना और भारत के AI मिशन के लक्ष्यों को तेजी से हासिल करना था। ‘AI for All’ के अपने विजन के तहत, पीएम ने कहा कि हमें अपनी तकनीक से प्रभाव पैदा करना है और साथ ही दुनिया को प्रेरित भी करना है।पीएम मोदी ने एनर्जी सेक्टर के सीईओ के साथ संवाद किया
January 28th, 09:09 pm
इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 के तहत पीएम मोदी ने ग्लोबल एनर्जी सेक्टर के सीईओ के साथ संवाद किया। इस बातचीत के दौरान सीईओ ने भारत की विकास गति पर गहरा भरोसा जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किए गए निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों के कारण एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन सेक्टर में लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की संभावना है।प्रधानमंत्री से मिले ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा
December 23rd, 03:53 pm
पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से उनकी पत्नी हिमानी मोर के साथ मुलाकात की। इस दौरान खेल सहित कई अहम विषयों पर बातचीत हुई।प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति का स्वागत किया
December 05th, 10:30 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत किया है।पूरा देश आपसे प्रेरणा लेगा: भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम के साथ संवाद में पीएम मोदी
November 28th, 10:15 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 7, LKM स्थित अपने आवास पर भारतीय दृष्टिबाधित महिला T20 वर्ल्ड कप विजेताओं से उत्साहपूर्वक बातचीत की। बातचीत के दौरान, पीएम ने टीम के पक्के इरादे और हिम्मत की सराहना की। उन्होंने एक प्लेयर के म्यूजिक टैलेंट की तारीफ की और वन्दे मातरम् के 150 साल पूरे होने की अहमियत पर भी जोर दिया। पीएम ने कहा कि उनकी कामयाबी न केवल दिव्यांगों के लिए बल्कि भारत के सभी नागरिकों के लिए एक प्रेरणा है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला T20 वर्ल्ड कप विजेताओं से बातचीत की
November 28th, 10:00 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 7, LKM स्थित अपने आवास पर भारतीय दृष्टिबाधित महिला T20 वर्ल्ड कप विजेताओं से उत्साहपूर्वक बातचीत की। बातचीत के दौरान, पीएम ने टीम के पक्के इरादे और हिम्मत की सराहना की। उन्होंने एक प्लेयर के म्यूजिक टैलेंट की तारीफ की और वन्दे मातरम् के 150 साल पूरे होने की अहमियत पर भी जोर दिया। पीएम ने कहा कि उनकी कामयाबी न केवल दिव्यांगों के लिए बल्कि भारत के सभी नागरिकों के लिए एक प्रेरणा है।प्रधानमंत्री ने प्रिंस चार्ल्स तृतीय द्वारा उपहार में दिया गया कदम्ब का पौधा लगाया
September 19th, 05:24 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर आज कदम्ब का एक पौधा लगाया, जो उन्हें प्रिंस चार्ल्स तृतीय ने उपहार में दिया था। श्री मोदी ने कहा, पर्यावरण और स्थिरता के प्रति वे बेहद भावुक हैं, और यह विषय हमारे विचार-विमर्श में भी शामिल होता है।नागरिक देवो भव:, यह हमारा मंत्र है: पीएम मोदी
September 04th, 05:35 pm
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ एक बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने भारत की गुरु-शिष्य परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल वर्तमान बल्कि भावी पीढ़ी को भी आकार देते हैं। उन्होंने घोषणा की कि 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म लागू होंगे, जिससे करोड़ों परिवारों के लिए जरूरी चीजें सस्ती हो जाएँगी। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि हर घर ‘स्वदेशी’ अपनाए और स्कूलों में शिक्षक इसे बढ़ावा दें।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों को संबोधित किया
September 04th, 05:33 pm
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों के साथ एक बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने भारत की गुरु-शिष्य परंपरा को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक न केवल वर्तमान बल्कि भावी पीढ़ी को भी आकार देते हैं। उन्होंने घोषणा की कि 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म लागू होंगे, जिससे करोड़ों परिवारों के लिए जरूरी चीजें सस्ती हो जाएँगी। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि हर घर ‘स्वदेशी’ अपनाए और स्कूलों में शिक्षक इसे बढ़ावा दें।प्रधानमंत्री ने विशेष रक्षाबंधन उत्सव की झलकियाँ साझा कीं
August 09th, 03:04 pm
पीएम मोदी ने अपने आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में बच्चों के साथ विशेष रक्षाबंधन उत्सव की झलकियाँ साझा कीं। उन्होंने नारी शक्ति के निरंतर विश्वास और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बच्चों ने प्रधानमंत्री को राखी बाँधी और उनके साथ यह त्योहार मनाया।