कैबिनेट ने PM SVANidhi योजना के पुनर्गठन और विस्तार को मंजूरी दी

August 27th, 02:49 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने PM SVANidhi योजना के पुनर्गठन और ऋण अवधि को 31 मार्च, 2030 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। ₹7,332 करोड़ की इस पुनर्गठित योजना का लक्ष्य 50 लाख नए लाभार्थियों सहित 1.15 करोड़ लाभार्थियों को लाभान्वित करना है। इससे रेहड़ी-पटरी वालों को सशक्त बनाने के साथ-साथ समावेशी आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोविड प्रभावित क्षेत्रों के लिए कर्ज गारंटी योजना (एलजीएससीएएस) और आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के विस्तार को स्वीकृति दी

June 30th, 06:57 pm

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोविड-19 की दूसरी लहर से विशेष रूप से हेल्थ सेक्टर में आई बाधाओं को देखते हुए हेल्थ/ मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित परियोजनाओं के विस्तार (ब्राउनफील्ड) और ग्रीनफील्ड परियोजनाओं को वित्तीय गारंटी कवर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 50,000 करोड़ के वित्तपोषण में सक्षम बनाने के लिए कोविड प्रभावित क्षेत्रों के लिए कर्ज गारंटी योजना (एलजीएससीएएस) को स्वीकृति दे दी है।