प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं दीं

May 01st, 09:14 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर शुभकामनाएं दीं

April 01st, 10:31 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि ओडिशा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महानता का एक चिरस्थायी प्रतीक है। ओडिया संगीत, कला और साहित्य ने भारत को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। श्री मोदी ने कहा, “अपने दृढ़ संकल्प, सादगी और गर्मजोशी के लिए प्रसिद्ध ओडिशा के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ईश्‍वर करे, आने वाले समय में ओडिशा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

नॉर्थ ईस्ट का एक बड़ा लॉजिस्टिक्स और ट्रेड हब बनेगी बराक वैली: असम के सिलचर में पीएम मोदी

March 14th, 11:10 am

असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए बराक वैली को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर की आधारशिला रखते हुए कहा कि इससे स्थानीय उद्योग, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति और प्रगति के लिए हासिल की गई उपलब्धियों को पीछे ले जाने वाली ताकतों से सावधान रहना और उन्हें रोकना आवश्यक है।

पीएम मोदी ने असम के सिलचर में ₹23,550 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया

March 14th, 10:45 am

असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए बराक वैली को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर की आधारशिला रखते हुए कहा कि इससे स्थानीय उद्योग, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति और प्रगति के लिए हासिल की गई उपलब्धियों को पीछे ले जाने वाली ताकतों से सावधान रहना और उन्हें रोकना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मणि शंकर मुखोपाध्याय जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

February 20th, 07:37 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री मणि शंकर मुखोपाध्याय जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने थिरु डी. ज्ञानसुंदरम् जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

January 26th, 09:48 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने डी. ज्ञानसुंदरम् जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

December 23rd, 07:35 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विनोद कुमार शुक्ल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि हिंदी साहित्य जगत में उनके अमूल्य योगदान का सदैव समरण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने विख्‍यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद रामदरश मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

November 01st, 02:27 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विख्‍यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद रामदरश मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात कन्नड़ लेखक और विचारक श्री एस.एल. भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया

September 24th, 04:29 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रख्यात कन्नड़ लेखक और विचारक श्री एस.एल. भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसा महान व्यक्तित्व बताया, जिन्होंने राष्ट्र की अंतरात्मा को झकझोर दिया और भारत की आत्मा में गहराई तक उतर गए।

चोळा साम्राज्य का इतिहास और विरासत, भारत के सामर्थ्य एवं वास्तविक क्षमता का उद्घोष है: पीएम मोदी

July 27th, 12:30 pm

तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम मंदिर में आदि तिरुवातिरै महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि राजराजा चोळा और राजेंद्र चोळा की विरासत, भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। उन्होंने कहा कि चोळायुग में हुई आर्थिक और सामरिक उन्नति, आधुनिक भारत को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को, और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम में आदि तिरुवातिरै महोत्सव को संबोधित किया

July 27th, 12:25 pm

तमिलनाडु के गंगैकोंडचोळापुरम मंदिर में आदि तिरुवातिरै महोत्सव के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि राजराजा चोळा और राजेंद्र चोळा की विरासत, भारत की पहचान और गौरव का पर्याय है। उन्होंने कहा कि चोळायुग में हुई आर्थिक और सामरिक उन्नति, आधुनिक भारत को प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना को, और मजबूत करने के अपने संकल्प की पुष्टि की।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की घाना की राजकीय यात्रा

July 03rd, 04:01 am

पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति महामा से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘व्यापक साझेदारी’ तक बढ़ाने का निर्णय लिया। चार समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर MoU, BIS और GSA के बीच MoU; ITAM, घाना और ITRA, भारत के बीच MoU तथा जॉइंट कमीशन मीटिंग पर MoU शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

May 09th, 02:27 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने श्री एमटी वासुदेवन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया

December 26th, 10:16 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मलयालम सिनेमा और साहित्य की सम्मानित हस्तियों में से एक श्री एम.टी. वासुदेवन नायर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि श्री एम.टी. वासुदेवन नायर जी के कार्यों ने मानवीय भावनाओं के गहन अध्‍ययन के साथ कई पीढ़ियों को आकार दिया है और भविष्‍य में भी लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।