प्रधानमंत्री को मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ राष्ट्रपति सम्मान

June 28th, 03:07 pm

पीएम मोदी को राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें ग्रीन लीडरशिप और ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने, क्लाइमेट एक्शन से निपटने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। पहली बार दिए गए इस सम्मान से हिंद महासागर क्षेत्र में साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में एक भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर भारत की बढ़ती भूमिका भी झलकती है।

प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की

June 25th, 10:53 am

'संविधान हत्या दिवस' पर प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की दृढ़ता से रक्षा करने वाले सभी लोगों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संस्कृत का एक सुभाषितम् भी साझा किया और भारत के संविधान, लोकतंत्र तथा हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश को सही दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी

June 08th, 04:51 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि नया जनादेश श्री पाशिन्यान के नेतृत्व और भविष्य दृष्टि के प्रति आर्मेनिया के लोगों के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में गर्मी से बचाव के टिप्स साझा किए, लोगों को दी हाइड्रेटेड रहने की सलाह

May 31st, 11:30 am

पीएम मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम पर चर्चा की। उन्होंने स्वदेशी पेय पदार्थों, ज्ञान भारतम् अभियान, खगोल विज्ञान, गंगा डॉल्फिन, स्वच्छता और दान के महत्व जैसे कई अहम विषयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्रपट्टिकाओं पर विस्तार से बात की और नागरिकों से गर्मियों के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की।

पीएम मोदी का यूनाइटेड अरब अमीरात का दौरा

May 15th, 03:59 pm

पीएम मोदी ने यूनाइटेड अरब अमीरात की स्टेट विजिट के दौरान यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों पर भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई और होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के पक्ष में भारत का रुख स्पष्ट किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के और गहरा होने का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार में नव नियुक्त मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं

May 09th, 02:06 pm

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने श्री सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी और जनता तथा उनकी आकांक्षाओं से उनके गहरे जुड़ाव की सराहना की। उन्होंने मंत्री पद की शपथ लेने पर श्री दिलीप घोष, श्रीमती अग्निमित्रा पॉल, श्री अशोक कीर्तनिया, श्री क्षुदिराम टुडू और श्री निसीथ प्रमाणिक को भी शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि वे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

प्रधानमंत्री ने श्री बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण पर बधाई दी

March 27th, 01:27 pm

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बालेंद्र शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा उनके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है।। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह अपने नेपाली समकक्ष के साथ मिलकर भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने श्री अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी

March 20th, 02:11 pm

पीएम मोदी ने अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जन-जन के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने देशों की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।

मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व यह है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं: भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी

January 20th, 11:16 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के सम्मान समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नितिन नबीन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र, अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित संस्कृति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मैं देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”

पीएम मोदी ने नए पार्टी अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

January 20th, 11:15 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के सम्मान समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नितिन नबीन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया आंतरिक लोकतंत्र, अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित संस्कृति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मैं देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

August 09th, 08:44 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा गांधी के प्रेरक नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने भारतीय और UK बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की

July 24th, 07:38 pm

पीएम मोदी और UK के पीएम स्टार्मर ने भारत और UK के बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत करते हुए, उन्होंने उन्हें ट्रेड, इंवेस्टमेंट और इनोवेशन पार्टनरशिप को गहरा करने के लिए CETA से मिलने वाले अवसरों की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों लीडर्स ने बिजनेसेज को समर्थन देने और आर्थिक सहयोग के रिश्तों को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की

July 15th, 10:50 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि थिरु कामराज जी के महान आदर्श और सामाजिक न्याय पर ज़ोर हम सभी को बहुत प्रेरित करते हैं।

मॉरीशस की राजकीय यात्रा से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

March 10th, 06:18 pm

मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों पर जोर दिया। एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी और अफ्रीका के गेटवे के रूप में मॉरीशस; भारत के विजन SAGAR में एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा सहयोग को मजबूत करेगी, समृद्धि को बढ़ावा देगी और द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय खोलेगी।

स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप से निकलने वाले लीडर, हर क्षेत्र में अपना परचम लहराएंगे: पीएम

February 21st, 11:30 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप) लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया। सभी क्षेत्रों में मजबूत लीडरशिप की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने लोकल माइंडसेट वाले ग्लोबल लीडर्स को आकार देने में SOUL की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने GIFT सिटी, गुजरात के पास एक नया SOUL कैंपस खोलने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य इसे विश्वस्तरीय लीडरशिप इंस्टीट्यूशन बनाना है।

पीएम मोदी ने SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया

February 21st, 11:00 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले SOUL (स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप) लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया। सभी क्षेत्रों में मजबूत लीडरशिप की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने लोकल माइंडसेट वाले ग्लोबल लीडर्स को आकार देने में SOUL की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने GIFT सिटी, गुजरात के पास एक नया SOUL कैंपस खोलने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य इसे विश्वस्तरीय लीडरशिप इंस्टीट्यूशन बनाना है।

जीवन सिर्फ परीक्षाएं नहीं, इसे समग्रता में देखने की जरूरत: 'परीक्षा पे चर्चा' में पीएम मोदी

February 10th, 11:30 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान स्टूडेंट्स के साथ विशेष बातचीत की। उन्होंने परीक्षा के तनाव से निपटने, समय प्रबंधन, नेतृत्व, स्वस्थ जीवन और सपनों को पूरा करने पर अपने विचार साझा किए। पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन को लेकर युवाओं की जागरूकता की सराहना की और उनसे इस दिशा में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को धैर्य, जागरूकता और सकारात्मकता अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा उज्जवल भविष्य गढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ के दौरान स्टूडेंट्स से बातचीत की

February 10th, 11:00 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान स्टूडेंट्स के साथ विशेष बातचीत की। उन्होंने परीक्षा के तनाव से निपटने, समय प्रबंधन, नेतृत्व, स्वस्थ जीवन और सपनों को पूरा करने पर अपने विचार साझा किए। पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन को लेकर युवाओं की जागरूकता की सराहना की और उनसे इस दिशा में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को धैर्य, जागरूकता और सकारात्मकता अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा उज्जवल भविष्य गढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के विदेश मंत्री से मुलाकात की

December 04th, 08:39 pm

कुवैत के विदेश मंत्री महामहिम अब्दुल्ला अली अल-याह्या ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की

August 09th, 08:58 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी है। श्री मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन पर एक वीडियो भी साझा किया।