प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
September 12th, 12:54 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच संबंधों को 'एनहैंस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक ले जाए जाने के बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने इस साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।