प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी

July 18th, 01:51 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात की और विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर उन्हें बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण है। हमारे निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी नए आयाम खोल रही है और नवाचार को गति दे रही है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम के जरिए समर्पण और दृढ़ संकल्प का दिया संदेश

July 17th, 02:33 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए समर्पण और दृढ़ संकल्प सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सपना अब साकार हो गया है और इस शानदार उपलब्धि से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने LVM3-M6 और ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 के सफल लॉन्च के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी

December 24th, 10:04 am

पीएम मोदी ने LVM3-M6 रॉकेट के सफल लॉन्च के लिए वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की सराहना की और इसे 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में भारत के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय धरती से लॉन्च किए गए अब तक के सबसे भारी सैटेलाइट, अमेरिका के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 को उसकी तय ऑर्बिट में स्थापित करना, भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

October 28th, 12:47 pm

पीएम मोदी 12,850 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य पहलों का शुभारंभ करेंगे, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘आयुष्मान भारत’ कवरेज का विस्तार करेंगे, मेडिकल ड्रोन और हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करेंगे तथा देश भर में नए AIIMS और ESIC फैसिलिटीज का उद्घाटन करेंगे। प्रमुख परियोजनाओं में U-WIN वैक्सीनेशन पोर्टल और कई रिसर्च सेंटर्स भी शामिल हैं, जो भारत की स्वास्थ्य सेवा और पहुंच को बढ़ावा देंगे।

प्रधानमंत्री ने 'कर्मयोगी सप्ताह' – नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत की

October 19th, 06:57 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘कर्मयोगी सप्ताह’ - नेशनल लर्निंग वीक की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मिशन कर्मयोगी का लक्ष्य ऐसे मानव संसाधन तैयार करना है जो देश के विकास की प्रेरक शक्ति बनें। उन्होंने कहा कि नेशनल लर्निंग वीक के दौरान मिली नई सीख और अनुभव; 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एसएसएलवी-डी3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी

August 16th, 01:48 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को नए उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी)-डी3 के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी।