प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं
August 28th, 12:06 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने कहा कि संस्कृत की शाश्वत समृद्धि भारत के ज्ञान, विचार और रचनात्मकता का निरंतर माध्यम रही है। श्री मोदी ने कहा, इस विशेष दिन पर, हम भारत और विश्व भर में उन सभी लोगों की सराहना करते हैं जो संस्कृत का अध्ययन और अध्यापन करते हैं और इस भाषा में निहित अमूल्य ज्ञान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।विवेक स्मारक हमें बड़े उद्देश्य के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है: मैसुरु, कर्नाटक में पीएम मोदी
August 01st, 04:53 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसुरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसुरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
August 01st, 04:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसूरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।लोकतांत्रिक भावना हमारी रगों में, हमारे मन में: 28वें CSPOC में पीएम मोदी
January 15th, 11:00 am
संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में 28वें CSPOC के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा पर प्रकाश डाला। भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए प्रधानमंत्री ने सरकारी निकायों में महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व और भारतीय भाषाओं की विविधता का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि संसद के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग शुरू कर दिया है।पीएम मोदी ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में 28वें CSPOC का उद्घाटन किया
January 15th, 10:32 am
संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में 28वें CSPOC के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा पर प्रकाश डाला। भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए प्रधानमंत्री ने सरकारी निकायों में महिलाओं के बढ़ते प्रतिनिधित्व और भारतीय भाषाओं की विविधता का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि संसद के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग शुरू कर दिया है।Gen Z और Gen Alpha भारत को विकसित भारत के लक्ष्य तक ले जाएगी: पीएम मोदी
December 26th, 01:30 pm
नई दिल्ली में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वीर साहिबजादों ने उम्र और अवस्था की सीमाओं को तोड़ दिया और वे क्रूर मुगल सल्तनत के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि माता गुजरी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी और चारों साहिबजादों का साहस और आदर्श प्रत्येक भारतीय को शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत 2035 तक गुलामी की मानसिकता से पूर्ण रूप से मुक्त हो जाएगा।पीएम मोदी ने नई दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित
December 26th, 01:00 pm
नई दिल्ली में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वीर साहिबजादों ने उम्र और अवस्था की सीमाओं को तोड़ दिया और वे क्रूर मुगल सल्तनत के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि माता गुजरी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी और चारों साहिबजादों का साहस और आदर्श प्रत्येक भारतीय को शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत 2035 तक गुलामी की मानसिकता से पूर्ण रूप से मुक्त हो जाएगा।आर्य समाज ने निडर होकर भारतीयता की भावना को सहेजा और बढ़ावा दिया है: अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में पीएम मोदी
October 31st, 07:00 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में भाग लिया और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम ने स्वामी दयानंद जी के आदर्शों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वामी दयानंद जी ने जाति-आधारित भेदभाव और छुआछूत का विरोध किया था। पीएम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह अवसर आर्य समाज द्वारा निरंतर आगे बढ़ाए गए सामाजिक सुधार की महान विरासत को दर्शाता है और उन्होंने स्वदेशी आंदोलन के साथ इसके ऐतिहासिक जुड़ाव का भी उल्लेख किया है।2014 से राष्ट्र ने एक बार फिर सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का लोहा माना है: केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी
October 31st, 09:00 am
राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2014 के बाद, राष्ट्र ने एक बार फिर सरदार पटेल से प्रेरित दृढ़ संकल्प देखा। उन्होंने आगाह किया कि घुसपैठियों से देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा है। उन्होंने भारत की एकता के चार आधारभूत स्तंभों को रेखांकित किया, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करते हैं।पीएम मोदी ने गुजरात के केवडिया में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया
October 31st, 08:44 am
राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2014 के बाद, राष्ट्र ने एक बार फिर सरदार पटेल से प्रेरित दृढ़ संकल्प देखा। उन्होंने आगाह किया कि घुसपैठियों से देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा है। उन्होंने भारत की एकता के चार आधारभूत स्तंभों को रेखांकित किया, जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करते हैं।प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं दी, सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने का आग्रह किया
September 14th, 11:00 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदी दिवस के अवसर पर आज राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं दी और हिंदी को भारत की पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर बताते हुए हिंदी के सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें गर्व के साथ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया।फिजी के पीएम राबुका के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी का वक्तव्य
August 25th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने फिजी के पीएम राबुका के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में, आज लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की। इनमें हेल्थकेयर, ऐग्रिकल्चर, डिफेंस, स्पोर्ट्स, क्लाइमेट-चेंज और कल्चरल एक्सचेंज के क्षेत्र में नई पहल शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फिजी भले ही महासागरों से विभाजित हों, लेकिन उनकी आकांक्षाएं एक जैसी हैं।प्रधानमंत्री ने श्री कुमारी अनंथन के निधन पर शोक व्यक्त किया
April 09th, 02:05 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ नेता श्री कुमारी अनंथन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में उपलब्ध
March 23rd, 12:21 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रख्यात एआई शोधकर्ता और पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ हालिया पॉडकास्ट अब कई भाषाओं में है और यह वैश्विक स्तर पर उपलब्ध हो गया है।मेरे लिए देश ही देव है और जन सेवा ही प्रभु सेवा: लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी
March 16th, 11:47 pm
पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर बातचीत की; जिसमें उपवास, उनका साधारण जीवन, एआई और अन्य विषय शामिल थे। उन्होंने खेलों की एकजुट करने वाली शक्ति पर जोर दिया और कहा कि वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं और दुनिया को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनावों के प्रबंधन का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाना चाहिए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में बातचीत की
March 16th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर बातचीत की; जिसमें उपवास, उनका साधारण जीवन, एआई और अन्य विषय शामिल थे। उन्होंने खेलों की एकजुट करने वाली शक्ति पर जोर दिया और कहा कि वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं और दुनिया को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनावों के प्रबंधन का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाना चाहिए।मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं है; हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है: पीएम मोदी
March 12th, 06:07 am
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
March 11th, 07:30 pm
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।हमारी भाषा हमारी संस्कृति की संवाहक होती है: अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में पीएम मोदी
February 21st, 05:00 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह सम्मेलन ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रहा है जब देश छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ, पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मजयंती और बाबासाहेब अंबेडकर के प्रयासों से निर्मित हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।पीएम मोदी ने 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया
February 21st, 04:30 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह सम्मेलन ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रहा है जब देश छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ, पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मजयंती और बाबासाहेब अंबेडकर के प्रयासों से निर्मित हमारे संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।