किंड्रिल के अध्यक्ष और सीईओ श्री मार्टिन श्रोएटर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 21st, 09:50 pm
किंड्रिल के अध्यक्ष और सीईओ, श्री मार्टिन श्रोएटर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने वैश्विक साझेदारों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भारत में मौजूद अपार अवसरों का लाभ उठाने और देश के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ मिलकर नवाचार और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए आमंत्रित किया।