दुनिया भारत को ग्रोथ और उम्मीद की नई किरण के रूप में देख रही है: इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में पीएम मोदी
August 21st, 09:00 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित किया
August 21st, 08:25 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्यों की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, समाज कल्याण और संबंधित क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
July 22nd, 07:37 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि 'विकसित भारत' बनाने का सपना एक 'जन-आंदोलन' बनना चाहिए और भारत के युवा इस विजन की नींव बनें। बैठक के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं, उनके क्रियान्वयन, अनुभवों और सामने आ रही चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
June 11th, 04:19 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज इस बात पर जोर दिया कि हमारे किसान भाई-बहन देश की खाद्य सुरक्षा, पोषण और समृद्धि के स्तंभ हैं और सरकार उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी पहल उनकी आय को सुरक्षित कर रही हैं और कृषि को सशक्त बना रही हैं, जबकि पीएम-कुसुम योजना सुलभ सौर ऊर्जा प्रदान कर रही है, जिससे कृषि व्यय में कमी आ रही है। श्री मोदी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को आसान और कम ब्याज वाले ऋण उपलब्ध कराने में बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है, वहीं 'बीज से बाजार तक' पहल उनकी फसलों के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करने में कारगर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसीलिए उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ड्रोन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्राकृतिक उर्वरकों से संबंधित अभियान किसानों को फसल उत्पादकता बढ़ाने में सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं।West Bengal continues to suffer under corruption and “cut money” culture: PM Modi in Medinipur
April 19th, 11:30 am
मेदिनीपुर की रैली में पीएम मोदी ने भारत की तेज तरक्की और TMC राज में बंगाल के ठहराव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का उल्लेख किया। 'लूट-मुक्त बंगाल' की अपील करते हुए पीएम ने बदलाव की जरूरत पर बल दिया और ‘पाल्टानो दरकार’ का नारा दिया। उन्होंने बंगाल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का भी जिक्र किया और “ब्लू रिवोल्यूशन” का वादा किया।मंडियों से TMC सिंडिकेट्स हटाए जाएंगे, ताकि शोषण बंद हो: झाड़ग्राम में पीएम मोदी
April 19th, 11:20 am
झाड़ग्राम रैली में पीएम मोदी ने घुसपैठ और उसके बंगाल की पहचान पर असर को लेकर चिंता जताई और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने बिजली के भारी बिलों और किल्लत की समस्या को उजागर किया तथा 'पीएम सूर्य घर' योजना के जरिए स्वच्छ और सस्ती बिजली देकर राहत दिलाने का वादा किया। पीएम ने किसानों, आदिवासियों और युवाओं के लिए बड़े आश्वासन, ज्यादा MSP, विस्तारित कल्याण योजनाएं, बेहतर स्कूल-स्वास्थ्य सेवाएं और सिंडिकेट नियंत्रण से मुक्ति की बात भी रखी।हजारों करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क परियोजनाओं में अड़ंगा डाल रही TMC: पुरुलिया में पीएम मोदी
April 19th, 11:10 am
पुरुलिया रैली में पीएम मोदी ने अधूरे पड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स और मंडियों व कोल्ड स्टोरेज पर सिंडिकेट के नियंत्रण के कारण किसानों की परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने बेहतर MSP, पीएम-किसान के लाभ का विस्तार, सिंचाई सहायता, पीएम-कुसुम और फसल बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने दोहराया कि “फैक्ट्रियां डर से नहीं, भरोसे से चलती हैं।”पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 19th, 11:00 am
पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।शिक्षक भर्ती घोटाले ने हजारों परिवारों के सपनों को कुचल दिया: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पीएम मोदी
April 09th, 11:45 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया और आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव के लिए निर्णायक बहुमत की अपील की। उन्होंने लोगों से हर बूथ पर कमल का बटन दबाने का आग्रह किया और एक ऐसी सरकार सुनिश्चित करने को कहा जो विकास, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करे।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में विशाल जनसभाएं कीं
April 09th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में जोशीले भाषण दिए, जिससे समर्थकों में उत्साह बढ़ा और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार हुआ। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले हुए राजनीतिक बदलाव की भावना का उल्लेख किया और कहा कि वही लहर अब पूरे राज्य में दिखेगी। प्रधानमंत्री ने अपने 'सबका साथ, सबका विकास' के वादे को दोहराया, लेकिन साथ ही टीएमसी को चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल में अब 'हिसाब भी होगा।’कैबिनेट ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को मंजूरी दी
March 25th, 05:35 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को मंजूरी दे दी है, जिससे यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज और पेरिस समझौते के तहत देश की महत्वाकांक्षा को बल मिला है। यह भारत के कम कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीले भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के रूप में इसकी भूमिका को और मजबूत करता है। साथ ही, भारत की जलवायु प्रतिबद्धताएं युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेंगी।असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट को नई गति दे रही है: गुवाहाटी में पीएम मोदी
March 13th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
March 13th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।हम समाज के सभी वर्गों के हित के लिए सेवा भाव से काम कर रहे हैं: बांसवाड़ा, राजस्थान में पीएम मोदी
September 25th, 02:32 pm
पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में ₹1,22,100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसमें राजस्थान की अहम भूमिका है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने ऊर्जा और जनजातीय कल्याण पहलों पर भी प्रकाश डाला, जिनमें PM Surya Ghar और PM-KUSUM के तहत नए सोलर प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। पीएम मोदी ने युवाओं के रोजगार पर भी जोर दिया और नागरिकों से स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया
September 25th, 02:30 pm
पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में ₹1,22,100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसमें राजस्थान की अहम भूमिका है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने ऊर्जा और जनजातीय कल्याण पहलों पर भी प्रकाश डाला, जिनमें PM Surya Ghar और PM-KUSUM के तहत नए सोलर प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। पीएम मोदी ने युवाओं के रोजगार पर भी जोर दिया और नागरिकों से स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा करेंगे
September 24th, 06:25 pm
पीएम मोदी 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन करेंगे, जहाँ राज्य की कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। राजस्थान के बांसवाड़ा में वे बिजली, क्लीन-एनर्जी, कृषि, कनेक्टिविटी और जल क्षेत्रों में 1,22,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे तथा 15,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे।भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं: जयपुर में पीएम
December 17th, 12:05 pm
पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार और राजस्थान की जनता को महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रगति वाले एक वर्ष के लिए बधाई दी। उन्होंने रोजगार सृजन और पिछली कमियों से निपटने में राजस्थान सरकार की सफलता का हवाला देते हुए शासन में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया।पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर में 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम में भाग लिया
December 17th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार और राजस्थान की जनता को महत्वपूर्ण विकासात्मक प्रगति वाले एक वर्ष के लिए बधाई दी। उन्होंने रोजगार सृजन और पिछली कमियों से निपटने में राजस्थान सरकार की सफलता का हवाला देते हुए शासन में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘कृषि अवसंरचना कोष’ की केंद्रीय योजना के क्रमिक विस्तार को मंजूरी दी
August 28th, 05:32 pm
कैबिनेट ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) के विस्तार को मंजूरी दी है, जिससे सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों और इंटीग्रेटेड प्रोसेसिंग जैसी अधिक परियोजनाओं को शामिल करने के लिए इसका दायरा बढ़ गया है। इस विस्तार का उद्देश्य व्यवहार्य कृषि परियोजनाओं का समर्थन करके और पीएम-कुसुम जैसी रिन्यूएबल एनर्जी पहलों को इंटीग्रेट करके कृषि उत्पादकता, स्थिरता और आय को बढ़ावा देना है।इस चाय वाले ने 10 साल में देश की इकोनॉमी को 11वें से 5वें स्थान पर पहुंचा दिया: आणंद, गुजरात में पीएम मोदी
May 02nd, 11:10 am
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले पीएम मोदी ने गुजरात के आणंद में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है और 10 साल, भाजपा का कालखंड भी देखा है। उनका शासन काल था और हमारा सेवा काल है। विपक्ष पर चुटकी लेते हुए पीएम ने कहा कि देश में मरणासन्न कांग्रेस के लिए दुआएं, पाकिस्तान में की जा रही हैं।