इजरायल के साथ हमारा सहयोग विविधताओं से भरा है, दोनों देशों को मिल रहा है इसका लाभ: प्रधानमंत्री मोदी
January 17th, 05:24 pm
प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने साबरकांठा जिले में वरदाड में सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने वाले कृषि उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया और किसानों के साथ बातचीत की। कृषि समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कृषि में नवीनतम तकनीक का उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए काम कर रही है, जिसके लिए भूमि संसाधनों का समुचित उपयोग, न्यूनतम अपव्यय सुनिश्चित करने और बाजार की जरूरतों को समझना जरूरी है।