प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ बैठक की
May 19th, 06:44 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के अवसर पर आइसलैंड की पीएम क्रिस्टून फ्रॉस्टाडॉटिर से मुलाकात की। पीएम ने आइसलैंड के इतिहास की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की और इस बात पर सहमति जताई कि TEPA; ट्रेड, इनवेस्टमेंट और मैन्युफैक्चरिंग सहयोग में दोनों देशों की वास्तविक क्षमता को सामने लाने का बड़ा अवसर प्रदान करता है।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।