भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया का जॉइंट स्टेटमेंट: ऊर्जा संसाधन सुरक्षा पर बढ़ेगा सहयोग
April 20th, 10:56 pm
भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने मजबूत सप्लाई चेन का निर्माण करके, ऊर्जा संसाधनों तक स्थिर पहुंच सुनिश्चित करने और स्वच्छ ऊर्जा व खुले, पारदर्शी वैश्विक ऊर्जा बाजारों में सहयोग को बढ़ावा देकर ऊर्जा सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।भारत-दक्षिण कोरिया ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में सहयोग के लिए कॉम्प्रिहेंसिव फ्रेमवर्क बनाया
April 20th, 10:51 pm
पीएम मोदी और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में आपसी सहयोग पर विस्तार से और सार्थक चर्चा की। दोनों पक्षों ने माना कि ‘मैरीटाइम अमृत काल 2047’ विजन के तहत भारत की समुद्री महत्वाकांक्षाएं, कोरिया के साथ लंबे समय के सहयोग के लिए बड़े अवसर पैदा करती हैं।भारत और कोरिया मिलकर शांति और स्थिरता का संदेश देते हैं: भारत-कोरिया गणराज्य संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी
April 20th, 01:05 pm
कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान, पीएम मोदी ने AI, सेमीकंडक्टर और IT के क्षेत्र में साझेदारी को और गहरा करने के लिए 'इंडिया-कोरिया डिजिटल ब्रिज' की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले एक दशक में भारत-कोरिया संबंध काफी व्यापक हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और कोरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार, जो अभी 27 अरब डॉलर है, साल 2030 तक बढ़कर 50 अरब डॉलर तक पहुँच जाएगा।प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 18th, 03:17 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानास्किस में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कोरिया के राष्ट्रपति श्री ली जे-म्युंग से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि भारत और कोरिया वाणिज्य, निवेश, प्रौद्योगिकी, ग्रीन हाइड्रोजन, पोत निर्माण आदि क्षेत्रों में मिलकर काम करना चाहते हैं।प्रधानमंत्री ने श्री ली जे-म्यांग को कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी
June 04th, 08:38 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री ली जे-म्यांग को कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री ने भारत और कोरिया गणराज्य के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मनाया
December 10th, 12:23 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत और कोरिया गणराज्य के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री यूं सुक येओल को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पारस्परिक सम्मान, मूल्य सहभागिता और विकसित साझेदारी की यात्रा को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री विशेष कूटनीतिक साझेदारी को गहन और विस्तारित करने के लिए श्री यूं सुक येओल के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।