प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में एक दुर्घटना में जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया
October 08th, 05:40 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में एक दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।