TMC सिर्फ गाली-गलौज करती है, धमकियां देती है और झूठ फैलाती है: बैरकपुर में पीएम मोदी

April 27th, 12:00 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपने जोशीले व भावनात्मक भाषण से लोगों में उत्साह भर दिया। इतिहास से लेकर वर्तमान तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की जन्मभूमि के रूप में बैरकपुर की भूमिका को याद करते हुए इसे बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “बैरकपुर एक बार फिर बंगाल में बदलाव का रास्ता दिखा रहा है।”

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में विशाल रैली को संबोधित किया

April 27th, 11:30 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपने जोशीले व भावनात्मक भाषण से लोगों में उत्साह भर दिया। इतिहास से लेकर वर्तमान तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की जन्मभूमि के रूप में बैरकपुर की भूमिका को याद करते हुए इसे बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “बैरकपुर एक बार फिर बंगाल में बदलाव का रास्ता दिखा रहा है।”

TMC के संरक्षण में रहे अपराधियों को सजा मिलेगी: जादवपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

April 24th, 11:45 am

पश्चिम बंगाल के जादवपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान में भारी जन भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभवतः TMC पहले चरण में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी और दूसरे चरण के मतदाताओं से विकसित बंगाल के लिए बीजेपी को निर्णायक समर्थन देने की अपील की। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई और स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।

TMC के शासन में बंगाल के उद्योग और MSME तबाह: दमदम में पीएम मोदी

April 24th, 11:35 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एक ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।

पीएम मोदी का दमदार संबोधन, दमदम और जादवपुर में दिखा जोश

April 24th, 11:30 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।

केंद्रीय योजनाओं का लाभ बंगाल तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार जरूरी: कोलकाता में पीएम मोदी

August 22nd, 06:00 pm

पीएम मोदी ने कोलकाता में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के उत्थान के लिए बंगाल का उत्थान आवश्यक है। उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास में निरंतर सहयोग दिया है। हाईवेज से लेकर रेलवे तक, बंगाल को UPA के कार्यकाल की तुलना में तीन गुना अधिक फंड मिला है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि दिल्ली से भेजा गया पैसा, राज्य सरकार लूट लेती है और यह पैसा जन कल्याण की बजाय, TMC कार्यकर्ताओं पर खर्च होता है।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता में विशाल जनसभा को संबोधित किया

August 22nd, 05:57 pm

पीएम मोदी ने कोलकाता में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के उत्थान के लिए बंगाल का उत्थान आवश्यक है। उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास में निरंतर सहयोग दिया है। हाईवेज से लेकर रेलवे तक, बंगाल को UPA के कार्यकाल की तुलना में तीन गुना अधिक फंड मिला है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि दिल्ली से भेजा गया पैसा, राज्य सरकार लूट लेती है और यह पैसा जन कल्याण की बजाय, TMC कार्यकर्ताओं पर खर्च होता है।

पश्चिम बंगाल के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही भारत सरकार: कोलकाता में पीएम मोदी

August 22nd, 05:15 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ₹5,200 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, भारत सरकार ने इस रीजन में कई प्रमुख हाईवे प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री ने बल दिया कि यह बेहतर कनेक्टिविटी; कोलकाता और पश्चिम बंगाल के उज्जवल भविष्य की नींव को मजबूत करेगी।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता में ₹5,200 करोड़ से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की

August 22nd, 05:00 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ₹5,200 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, भारत सरकार ने इस रीजन में कई प्रमुख हाईवे प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री ने बल दिया कि यह बेहतर कनेक्टिविटी; कोलकाता और पश्चिम बंगाल के उज्जवल भविष्य की नींव को मजबूत करेगी।

पश्चिम बंगाल को भारत की विकास यात्रा का मजबूत इंजन बनाना हमारा संकल्प: दुर्गापुर में पीएम मोदी

July 18th, 02:35 pm

पीएम मोदी ने दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में ₹5400 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। पिछले 10-11 वर्षों में भारत की गैस कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व प्रगति को रेखांकित करते हुए, उन्होंने कहा कि एलपीजी देश भर के घरों तक पहुँच चुकी है। पीएम ने “वन नेशन, वन गैस ग्रिड” के विजन और ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना’ की शुरुआत पर भी बल दिया।

पीएम मोदी ने प.बंगाल के दुर्गापुर में ₹5400 करोड़ से अधिक के कई प्रोजेक्ट्स शुरू किए

July 18th, 02:32 pm

पीएम मोदी ने दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में ₹5400 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। पिछले 10-11 वर्षों में भारत की गैस कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व प्रगति को रेखांकित करते हुए, उन्होंने कहा कि एलपीजी देश भर के घरों तक पहुँच चुकी है। पीएम ने “वन नेशन, वन गैस ग्रिड” के विजन और ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना’ की शुरुआत पर भी बल दिया।

हम एक ऐसे भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जहां ऊर्जा सस्ती, स्वच्छ और सर्वसुलभ हो: अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

May 29th, 01:30 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, इसलिए बंगाल की भागीदारी अपेक्षित और आवश्यक दोनों है।” प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की संस्कृति, ज्ञान और वैज्ञानिक प्रगति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में पश्चिम बंगाल की प्रशंसा की।

पीएम मोदी ने अलीपुरद्वार, प.बंगाल में ₹1010 करोड़ से अधिक के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी

May 29th, 01:20 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, इसलिए बंगाल की भागीदारी अपेक्षित और आवश्यक दोनों है।” प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की संस्कृति, ज्ञान और वैज्ञानिक प्रगति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में पश्चिम बंगाल की प्रशंसा की।

विकसित भारत का निर्माण विकसित बंगाल के बिना संभव नहीं: जादवपुर में पीएम मोदी

May 28th, 02:39 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने जादवपुर की जनसभा में कहा, मैं बीते दो महीनों के दौरान पश्चिम बंगाल के अनेक शहरों में गया हूं। मैं लगातार देख रहा हूं, इस बार टीएमसी और इंडी वालों के बड़े-बड़े किले ध्वस्त होने वाले हैं। राज्य सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी और सुशासन का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। बंगाल में सुशासन, दूरबीन से खोजने पर भी नहीं मिलता।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के बारासात और जादवपुर में जनसभाओं को संबोधित किया

May 28th, 02:30 pm

चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे पीएम मोदी ने बारासात की रैली में कहा कि पिछले दस साल में भाजपा सरकार ने जितना पूर्वी भारत पर खर्च किया है, उतना पिछले 60-70 साल में भी नहीं हुआ था। जादवपुर की दूसरी जनसभा में प्रधानमंत्री ने वोटबैंक की राजनीति और युवा हितों की अनदेखी करने के लिए राज्य की टीएमसी सरकार की आलोचना की।

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 'रिपब्लिक समिट 2024' को संबोधित किया

March 07th, 08:50 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में 'रिपब्लिक समिट 2024' को संबोधित करते हुए कहा कि ये दशक भारत के सपनों को, भारत के सामर्थ्य से पूरा करने का दशक होगा। अगले दशक में भारत अभूतपूर्व और अकल्पनीय ऊंचाई हासिल करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दस सालों में देश की जनता ने नारेबाजी नहीं बल्कि समाधान देखे हैं।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की

March 06th, 01:30 pm

पीएम मोदी ने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपए के मेट्रो रेल और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से जुड़े कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा भारत की पहली अंडरवॉटर-मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया।

महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण 'मोदी की गारंटी': पीएम मोदी

March 06th, 12:30 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में नारीशक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने राज्य में व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार और महिला-उत्पीड़न के मुद्दे पर सत्ताधारी टीएमसी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि टीएमसी के माफियाराज को पश्चिम बंगाल की नारी शक्ति ध्वस्त करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली की घटनाओं ने दिखाया है कि केवल भाजपा ही राज्य की बहन-बेटियों को बुलंद आवाज देने में समर्थ है।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में नारीशक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया

March 06th, 12:09 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में नारीशक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने राज्य में व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार और महिला-उत्पीड़न के मुद्दे पर सत्ताधारी टीएमसी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि टीएमसी के माफियाराज को पश्चिम बंगाल की नारी शक्ति ध्वस्त करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली की घटनाओं ने दिखाया है कि केवल भाजपा ही राज्य की बहन-बेटियों को बुलंद आवाज देने में समर्थ है।

बंगाल के लोगों में नेशन फर्स्ट की भावना है: पीएम मोदी

December 30th, 11:50 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और साथ ही पश्चिम बंगाल में मेट्रो और अन्य रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम ने भारतीय रेलवे के सुधारों और विकास को देश के विकास से जोड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, आधुनिक रेलवे के बुनियादी ढांचे में रिकॉर्ड निवेश कर रही है।