परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा
July 09th, 12:34 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कई अहम फैसलों और समझौतों की घोषणा की। दोनों देशों ने डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, एजुकेशन, स्किल्स, रिसर्च, इनोवेशन और पीपल-टू-पीपल टाइज जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इन पहलों से भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।समुद्र से आसमान तक, निरंतर अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
June 28th, 11:30 am
‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल, संस्कृति और वोकल फॉर लोकल समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने लोगों से अपने स्थानीय समुदायों में हो रहे प्रेरणादायक प्रयासों के बारे में उन्हें लिखते रहने का भी आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने कोलकाता हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
June 25th, 11:13 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है।INS अग्रय, INS दूनागिरी और INS संशोधक का सेवा में शामिल होना भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक: कोलकाता में पीएम मोदी
June 21st, 12:51 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को देश को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में 40 से अधिक मेड इन इंडिया युद्धपोत और पनडुब्बियां नौसेना में शामिल हुई हैं।पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित नौसैनिक जहाज - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय
June 21st, 12:50 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों - INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को देश को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में 40 से अधिक मेड इन इंडिया युद्धपोत और पनडुब्बियां नौसेना में शामिल हुई हैं।12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता से खास झलकियां
June 21st, 06:46 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर वे मानवता के लिए भारत के इस अनमोल उपहार का उत्सव मनाने के लिए जीवन के हर क्षेत्र से आए हजारों प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए। आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने योग को संतुलन, कल्याण और मानवीय एकता का मार्ग बताया। इसके साथ ही, उन्होंने इस साल की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' को भी रेखांकित किया।योग सबको जोड़ता है और एकता का संदेश देता है: कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी
June 21st, 06:45 am
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश योग की ऊर्जा और चेतना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को लचीला रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है, तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वर्ष की थीम Yoga for Healthy Ageing का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर पीएम मोदी का संबोधन
June 21st, 06:30 am
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश योग की ऊर्जा और चेतना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को लचीला रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है, तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वर्ष की थीम Yoga for Healthy Ageing का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है।प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
June 19th, 11:54 am
पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।योग कम खर्च में स्वस्थ जीवनशैली का सबसे अच्छा माध्यम है: अहमदाबाद में वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में पीएम मोदी
June 04th, 06:41 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने योग को मानवता के लिए भारत का अनमोल उपहार बताया और विश्वास जताया कि योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में ग्लोबल मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स, यहां तक कि ओलंपिक में भी मान्यता मिलेगी। स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और बढ़ती उम्र में बेहतर जीवन के लिए योग की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने प्रतिभागियों से ‘योग 365’ अभियान के दूत बनने और दुनिया भर में योग का संदेश फैलाने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया
June 04th, 06:40 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद में प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने योग को मानवता के लिए भारत का अनमोल उपहार बताया और विश्वास जताया कि योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में ग्लोबल मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स, यहां तक कि ओलंपिक में भी मान्यता मिलेगी। स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और बढ़ती उम्र में बेहतर जीवन के लिए योग की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने प्रतिभागियों से ‘योग 365’ अभियान के दूत बनने और दुनिया भर में योग का संदेश फैलाने का आह्वान किया।TMC सिर्फ गाली-गलौज करती है, धमकियां देती है और झूठ फैलाती है: बैरकपुर में पीएम मोदी
April 27th, 12:00 pm
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपने जोशीले व भावनात्मक भाषण से लोगों में उत्साह भर दिया। इतिहास से लेकर वर्तमान तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की जन्मभूमि के रूप में बैरकपुर की भूमिका को याद करते हुए इसे बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “बैरकपुर एक बार फिर बंगाल में बदलाव का रास्ता दिखा रहा है।”पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में विशाल रैली को संबोधित किया
April 27th, 11:30 am
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपने जोशीले व भावनात्मक भाषण से लोगों में उत्साह भर दिया। इतिहास से लेकर वर्तमान तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की जन्मभूमि के रूप में बैरकपुर की भूमिका को याद करते हुए इसे बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “बैरकपुर एक बार फिर बंगाल में बदलाव का रास्ता दिखा रहा है।”पीएम मोदी के मेगा रोड शो के दौरान कोलकाता के लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह
April 26th, 08:50 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक भव्य रोड शो किया। जैसे ही उनका काफिला शहर की सड़कों से गुजरा, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े, उनका स्वागत किया और उत्साह के साथ नारे लगाए। इसे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी के लिए बड़े समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।TMC की गुंडागर्दी के दिन अब खत्म होने जा रहे हैं: कोलकाता में पीएम मोदी
March 14th, 03:30 pm
कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “बंगाल की यह ऐतिहासिक धरती, ब्रिगेड परेड का यह ऐतिहासिक मैदान और लोगों का यह सैलाब, यहां के लोगों के उत्साह और जोश को दिखाता है। अगर किसी को जानना है कि बंगाल क्या सोच रहा है और यहां के लोगों के दिल में क्या है, तो उसे बस यह दृश्य देख लेने चाहिए।” उन्होंने ब्रिगेड मैदान से “पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार” का नारा भी दिया।पीएम मोदी ने कोलकाता में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 14th, 03:00 pm
कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “बंगाल की यह ऐतिहासिक धरती, ब्रिगेड परेड का यह ऐतिहासिक मैदान और लोगों का यह सैलाब, यहां के लोगों के उत्साह और जोश को दिखाता है। अगर किसी को जानना है कि बंगाल क्या सोच रहा है और यहां के लोगों के दिल में क्या है, तो उसे बस यह दृश्य देख लेने चाहिए।” उन्होंने ब्रिगेड मैदान से “पाल्टानो दोरकार, चाइ बीजेपी शॉरकार” का नारा भी दिया।आज शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स से पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स सिस्टम और मजबूत होगा: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी
March 14th, 02:15 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया
March 14th, 02:00 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।प्रधानमंत्री 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
March 12th, 05:30 pm
पीएम मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, पोर्ट और शिपिंग सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं। यह पहल पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी
February 25th, 08:20 pm
इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।