अजमेर से शुरू किया गया HPV वैक्सीनेशन अभियान, देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम: राजस्थान में पीएम मोदी

February 28th, 12:00 pm

अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संतोष जताया कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार ने तेज प्रगति के दो साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू किया और इसे भारत की 'नारी शक्ति' को सशक्त बनाने, माताओं और बेटियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

पीएम मोदी ने राजस्थान के अजमेर में देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान और 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

February 28th, 11:30 am

अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संतोष जताया कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार ने तेज प्रगति के दो साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू किया और इसे भारत की 'नारी शक्ति' को सशक्त बनाने, माताओं और बेटियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

भारत-इजराइल संयुक्त वक्तव्य

February 26th, 07:44 pm

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत और इजराइल के द्विपक्षीय संबंधों में हुई बड़ी प्रगति को रेखांकित किया। वे अपनी रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए सहमत हुए, जिसका नाम 'शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए एक विशेष रणनीतिक साझेदारी' होगा।

भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी

February 26th, 03:30 pm

भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।

भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी

February 25th, 08:20 pm

इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।

भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी

February 25th, 08:00 pm

इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।

प्रस्थान वक्तव्य: प्रधानमंत्री का इजराइल का राजकीय दौरा

February 25th, 08:28 am

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी 25-26 फरवरी, 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे और भारत-इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में आगे के अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री इजरायल के राष्ट्रपति श्री इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।