बंगाल की ताकत पूरी दुनिया में जानी जाती है, लेकिन TMC ने उसे भ्रष्टाचार में फंसा दिया है: मथुरापुर में पीएम मोदी
April 23rd, 01:00 pm
पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी के 11 वर्षों के विकास की तुलना TMC के 15 वर्षों के झूठ और विश्वासघात से की। उन्होंने TMC की सिंडिकेट संस्कृति पर निशाना साधते हुए कहा कि नौकरी, जमीन, राशन और मंडियों में “कट मनी” का बोलबाला है। अंत में उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं और युवाओं के नेतृत्व में बदलाव की मजबूत लहर दिखाई दे रही है।आज TMC के जंगल राज के विरुद्ध, पूरे बंगाल की जनता गली-मोहल्ले में शंख फूंक रही है: कृष्णानगर में पीएम मोदी
April 23rd, 12:45 pm
पीएम मोदी ने कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के कुशासन की कड़ी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित बीजेपी के विजन को प्रस्तुत किया। उन्होंने TMC के 15 वर्षों के “घोटालों और झूठे वादों” का जिक्र किया और इसकी तुलना बीजेपी के “सबका साथ, सबका विकास” के विजन से की। साथ ही, “मोदी की गारंटी” दोहराते हुए महिलाओं के लिए 10 गारंटियों का ऐलान भी किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर और मथुरापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 23rd, 12:30 pm
पीएम मोदी ने कृष्णानगर और मथुरापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के कुशासन की तीखी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित बीजेपी के विजन को प्रस्तुत किया।शिक्षक भर्ती घोटाले ने हजारों परिवारों के सपनों को कुचल दिया: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पीएम मोदी
April 09th, 11:45 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया और आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव के लिए निर्णायक बहुमत की अपील की। उन्होंने लोगों से हर बूथ पर कमल का बटन दबाने का आग्रह किया और एक ऐसी सरकार सुनिश्चित करने को कहा जो विकास, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करे।TMC के पापों का घड़ा अब भर चुका है: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पीएम मोदी
April 09th, 11:40 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने महिला सुरक्षा, गवर्नेंस और अवैध घुसपैठ पर चिंता जताई। आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक बहुमत की अपील करते हुए, उन्होंने सत्ताधारी सरकार की तीखी आलोचना की और ‘भय की राजनीति' करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर कोई एक पार्टी महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, तो वह भाजपा है।TMC ने ‘कट मनी’ और कमीशन का सिस्टम बनाया: पश्चिम बंगाल के हल्दिया में पीएम मोदी
April 09th, 11:35 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने हल्दिया में ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने भाजपा समर्थकों में जोश भर दिया और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार हो गया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पिछले राजनीतिक बदलावों की भावना को याद किया और कहा कि ऐसी ही लहर अब राज्य में भी देखने को मिलेगी।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में विशाल जनसभाएं कीं
April 09th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में जोशीले भाषण दिए, जिससे समर्थकों में उत्साह बढ़ा और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार हुआ। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले हुए राजनीतिक बदलाव की भावना का उल्लेख किया और कहा कि वही लहर अब पूरे राज्य में दिखेगी। प्रधानमंत्री ने अपने 'सबका साथ, सबका विकास' के वादे को दोहराया, लेकिन साथ ही टीएमसी को चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल में अब 'हिसाब भी होगा।’धान के क्षेत्र में तमिलनाडु द्वारा किया गया कार्य वैश्विक स्तर पर बेमिसाल है: कोयंबटूर में किसानों के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी
November 20th, 12:30 pm
कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में किसानों के साथ बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों का अभिवादन किया और उनके द्वारा प्रदर्शित वैल्यू-एडेड उत्पादों के बारे में चर्चा की। उन्होंने चाय की किस्मों, तमिलनाडु के जीआई उत्पादों, पारंपरिक धान की किस्मों और कृषि क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने किसानों को अपने कृषि उत्पादों के निर्यात को और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में किसानों के साथ बातचीत की
November 20th, 12:16 pm
कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में किसानों के साथ बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों का अभिवादन किया और उनके द्वारा प्रदर्शित वैल्यू-एडेड उत्पादों के बारे में चर्चा की। उन्होंने चाय की किस्मों, तमिलनाडु के जीआई उत्पादों, पारंपरिक धान की किस्मों और कृषि क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने किसानों को अपने कृषि उत्पादों के निर्यात को और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।पहले चरण के बाद RJD-कांग्रेस का गुब्बारा पूरी तरह फूट चुका है: भभुआ, बिहार में पीएम मोदी
November 07th, 07:49 pm
बिहार के भभुआ में आयोजित एक विशाल जनसभा में पीएम मोदी ने आरजेडी के खतरनाक इरादों के बारे में लोगों को चेताया और वोटर्स को उसे खारिज करने के कारण बताए। उन्होंने कहा कि जंगलराज को बढ़ावा देने वाले ये लोग एक कदम और आगे बढ़ गए हैं, अब ये घुसपैठियों के लिए सिक्योरिटी कवर बन गए हैं। पीएम ने लोगों को याद दिलाया कि कैसे कांग्रेस के 'शाही परिवार' ने छठ पूजा को ‘ड्रामा’ कहा और महाकुंभ का भी मज़ाक उड़ाया। उन्होंने दोहराया कि एनडीए, अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
November 07th, 01:45 pm
पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने वोटिंग के पहले ही चरण में इतिहास रच दिया है। पीएम ने उल्लेख किया कि कल हुए मतदान में बिहार में अब तक की सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई है, जिसमें लगभग 65% मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर दर्शाता है कि एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित करने की पहल बिहार की जनता ने स्वयं की है।बिहार की सुरक्षा व उसके बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रहे आरजेडी-कांग्रेस: कटिहार, बिहार में पीएम मोदी
November 03rd, 02:30 pm
बिहार के कटिहार में आयोजित एक विशाल जनसभा में पीएम मोदी ने फिर एक बार - NDA सरकार, फिर एक बार - सुशासन सरकार के नारे के साथ अपनी बात शुरू की। उन्होंने RJD और कांग्रेस पर वोटों के लिए बिहार की सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या गरीबों के लिए मिलने वाले फायदे घुसपैठियों को मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व में, NDA ने गवर्नेंस और विकास लाया है, और इस बात पर ज़ोर दिया कि हर एक वोट ‘विकसित बिहार’ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।पीएम मोदी ने बिहार के सहरसा और कटिहार में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
November 03rd, 02:00 pm
पीएम मोदी ने बिहार के सहरसा और कटिहार में विशाल जनसभाएं कीं। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि बिहार में पहले फेज की वोटिंग के लिए सिर्फ़ दो दिन बचे हैं। यहां कई युवा वोटर पहली बार वोट डालेंगे। उन्होंने बिहार के सभी फर्स्ट-टाइम वोटर्स से अपील की, “अपना पहला वोट बर्बाद न होने दें। बिहार में NDA सरकार बना रही है और आपका वोट उसी गठबंधन को जाना चाहिए, जो सच में जीत रहा है। आपका वोट ‘विकसित बिहार’ के लिए होना चाहिए।”युवाओं का जोश बता रहा है— 'फिर एक बार, एनडीए सरकार': बिहार के नवादा में पीएम मोदी
November 02nd, 02:15 pm
नवादा की जनसभा में पीएम मोदी ने उनकी बिहार यात्राओं के दौरान, महिलाओं के उत्साह और जोश को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि जीविका दीदियां; ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढा रही हैं, लखपति दीदियां; आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं, और कृषक सखियां, बैंक सखियां व नमो ड्रोन दीदियां; बिहार के बदलाव की अगुवाई कर रही हैं। जनसमूह से मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने का आग्रह करते हुए उन्होंने एनडीए के समर्थन की अपील की।महागठबंधन झूठ का पुलिंदा है: बिहार के आरा में पीएम मोदी
November 02nd, 02:00 pm
बिहार के आरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों के जोश को देखकर ‘विकसित बिहार’ बनाने का उनका संकल्प और भी मजबूत हो जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘विकसित बिहार’ ही ‘विकसित भारत’ की बुनियाद है, और समझाया कि ‘विकसित बिहार’ से उनका आशय राज्य में मजबूत इंडस्ट्रियल ग्रोथ और बिहार के युवाओं के लिए बिहार में ही रोज़गार के अवसरों से है।पीएम मोदी ने बिहार के आरा और नवादा में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
November 02nd, 01:45 pm
पीएम मोदी ने बिहार के आरा और नवादा में विशाल जनसभाएं कीं। आरा में उन्होंने कहा कि लोगों के जोश को देखकर ‘विकसित बिहार’ बनाने का उनका संकल्प और भी मजबूत हो जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘विकसित बिहार’ ही ‘विकसित भारत’ की बुनियाद है, और समझाया कि ‘विकसित बिहार’ से उनका आशय राज्य में मजबूत इंडस्ट्रियल ग्रोथ और बिहार के युवाओं के लिए बिहार में ही रोज़गार के अवसरों से है।जंगलराज से दूर रहेगा बिहार...फिर से NDA सरकार: छपरा में पीएम मोदी
October 30th, 11:15 am
बिहार के छपरा की जनसभा में पीएम मोदी ने INDI गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक के तुष्टीकरण से प्रेरित और आस्था व विकास का विरोधी RJD-कांग्रेस गठबंधन, कभी भी जनता की आस्था का सम्मान नहीं कर सकता। महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी, बैंक सखी और लखपति दीदी जैसी NDA की पहलों ने पूरे बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाया है तथा NDA के सत्ता में लौटने पर यह समर्थन और बढ़ेगा।इस चुनाव में RJD-कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार और NDA की सबसे बड़ी जीत होने वाली है: मुजफ्फरपुर, बिहार में पीएम मोदी
October 30th, 11:10 am
पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी पहली रैली की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी। उन्होंने कहा कि छठ, बिहार और पूरे देश का गौरव है, यह पर्व पूरे भारत और दुनिया भर में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने देशभर में छठ गीतों के प्रचार-प्रसार के लिए एक अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा, जनता सर्वश्रेष्ठ गीतों का चयन करेगी और उनके रचनाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे छठ परंपरा के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
October 30th, 11:00 am
पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी पहली रैली की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी। उन्होंने कहा कि छठ, बिहार और पूरे देश का गौरव है, यह पर्व पूरे भारत और दुनिया भर में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने देशभर में छठ गीतों के प्रचार-प्रसार के लिए एक अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा, जनता सर्वश्रेष्ठ गीतों का चयन करेगी और उनके रचनाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे छठ परंपरा के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।प्रधानमंत्री नहीं, परिवार के सदस्य जैसे लगे: किसानों की भावुक प्रतिक्रिया
October 12th, 06:45 pm
नई दिल्ली में कृषि कार्यक्रम के दौरान किसानों से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने खेती की पद्धतियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल, पीएम-किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और पीएम धन-धान्य कृषि योजना जैसी कई किसान कल्याणकारी पहलों पर चर्चा हुई। किसानों ने इन योजनाओं के लिए पीएम का आभार व्यक्त किया और अपनी खुशी जताई।