पीएम 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर
November 18th, 11:38 am
पीएम मोदी 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वे श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में उनके जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद, पीएम दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करने के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएँगे। इस मौके पर देश भर के 9 करोड़ किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ की पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त भी जारी करेंगे।भारत की बढ़ती जीडीपी : पीएम मोदी के जीडीपी प्लस कल्याण की जीत
December 01st, 09:12 pm
सभी अपेक्षाओं और पूर्वानुमानों को पार करते हुए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 7.6% की उल्लेखनीय वार्षिक वृद्धि प्रदर्शित की है। पहली तिमाही में 7.8% की मजबूत वृद्धि दर के आधार पर भारत ने दूसरी तिमाही में भी 7.6% की वृद्धि दर के साथ अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है।