प्रधानमंत्री ने प्रिंस चार्ल्स तृतीय द्वारा उपहार में दिया गया कदम्ब का पौधा लगाया

September 19th, 05:24 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर आज कदम्ब का एक पौधा लगाया, जो उन्हें प्रिंस चार्ल्स तृतीय ने उपहार में दिया था। श्री मोदी ने कहा, पर्यावरण और स्थिरता के प्रति वे बेहद भावुक हैं, और यह विषय हमारे विचार-विमर्श में भी शामिल होता है।

प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम के महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की

July 24th, 11:00 pm

पीएम मोदी ने सैंड्रिंघम एस्टेट में महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। उन्होंने आयुर्वेद और योग सहित सस्टेनेबल लिविंग पर चर्चा की, और इस बात पर विचार किया कि इनका लाभ पूरी दुनिया से कैसे साझा किया जा सकता है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि India-UK Comprehensive Economic and Trade Agreement पर हस्ताक्षर से द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलेगी। उन्होंने क्लाइमेट-एक्शन और कॉमनवेल्थ के भीतर सहयोग को मजबूत करने पर भी बातचीत की।

यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की यात्रा पर प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य

July 23rd, 01:05 pm

पीएम मोदी 23 से 26 जुलाई के बीच, ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा और मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे पीएम स्टारमर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे और CSP की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी, 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में 'मुख्य अतिथि' होंगे। वे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री की यूनाइटेड किंगडम और मालदीव यात्रा (23-26 जुलाई, 2025)

July 20th, 10:49 pm

पीएम मोदी 23-26 जुलाई के बीच, UK की आधिकारिक यात्रा और मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे पीएम स्टारमर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे और CSP की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी, 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में 'मुख्य अतिथि' होंगे। वे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के राजा महामहिम चार्ल्स तृतीय से बात की

December 19th, 06:15 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रिटेन के राजा महामहिम चार्ल्स तृतीय से बात की। दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का स्मरण करते हुए, उन्होंने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।