प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार के राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ दीं

August 28th, 09:33 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कल, 29 अगस्त को बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में शुरू होने वाले पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की पूर्व संध्या पर सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और एशिया भर के समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री मोदी ने बिहार की सराहना की, जिसने हाल के दिनों में एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है और खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप 2025, आईएसटीएएफ सेपकटकरा विश्व कप 2024 और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों की मेजबानी की है।

सरकार देश में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के मॉडर्नाइजेशन पर फोकस कर रही है: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पीएम मोदी

May 04th, 08:16 pm

पीएम मोदी ने 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और इस बात पर जोर दिया कि भारत में स्पोर्ट्स, अब एक अलग कल्चरल आइडेंटिटी के रूप में विकसित हो रहे हैं। पीएम मोदी ने देश के युवाओं के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, जैसे-जैसे भारत का स्पोर्टिंग कल्चर बढ़ेगा, वैसे-वैसे ग्लोबल स्टेज पर देश की सॉफ्ट पावर भी बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

May 04th, 08:02 pm

पीएम मोदी ने 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और इस बात पर जोर दिया कि भारत में स्पोर्ट्स, अब एक अलग कल्चरल आइडेंटिटी के रूप में विकसित हो रहे हैं। पीएम मोदी ने देश के युवाओं के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, जैसे-जैसे भारत का स्पोर्टिंग कल्चर बढ़ेगा, वैसे-वैसे ग्लोबल स्टेज पर देश की सॉफ्ट पावर भी बढ़ेगी।

राष्ट्रीय खेल भारत की अविश्वसनीय खेल प्रतिभा का उत्सव: देहरादून में पीएम मोदी

January 28th, 09:36 pm

पीएम मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान देश के युवाओं को संबोधित किया और खेलों की भूमिका को एकता, फिटनेस और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व और भारत की बढ़ती खेल अर्थव्यवस्था पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया

January 28th, 09:02 pm

पीएम मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान देश के युवाओं को संबोधित किया और खेलों की भूमिका को एकता, फिटनेस और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व और भारत की बढ़ती खेल अर्थव्यवस्था पर जोर दिया।

राम सबके हृदय में हैं: मन की बात में पीएम मोदी

January 28th, 11:30 am

पीएम मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में संविधान और भारत की नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, गणतंत्र दिवस समारोह पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्री राम के आदर्शों से मिली प्रेरणा को रेखांकित किया, पद्म पुरस्कार विजेताओं की सराहना की, अंग दान पर चर्चा की तथा छत्तीसगढ़ में रेडियो की अनूठी भूमिका का उल्लेख किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व और मतदाता जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई। पीएम मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स और बीच गेम्स सहित खेलों में प्रगति की भी सराहना की।

आज सिर्फ खेल ही नहीं हर सेक्टर में भारत का डंका बज रहा है : पीएम मोदी

January 19th, 06:33 pm

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 के उद्घाटन समारोह की शुरुआत की। उन्होंने ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर से जुड़ी लगभग ₹250 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम ने, भारत को दुनिया में बड़ी खेल शक्ति बनाने की दिशा में, देश में लगातार बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने बीते 10 वर्षों में सरकार की सुधार पहलों और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेलों के क्षेत्र में हुए व्यापक बदलाव को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का शुभारंभ किया

January 19th, 06:06 pm