कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में ₹4,415.60 करोड़ के रोड अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

June 03rd, 03:29 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने मध्य प्रदेश में NH-347B के हिवरखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी सेक्शन के अपग्रेडेशन और NH-347B के देशगांव-जुलवानिया सेक्शन को चौड़ा करने को मंजूरी दी है। इस पर ₹4,415.60 करोड़ खर्च होंगे। अपग्रेडेड कॉरिडोर 6 PM गति-शक्ति इकोनॉमिक नोड्स, 5 सोशल नोड्स और 5 लॉजिस्टिक नोड्स से जुड़कर मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन को बढ़ाएगा, जिससे पूरे इलाके में सामान और यात्रियों की तेज आवाजाही हो सकेगी।

आपको तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य: खरगोन में पीएम मोदी

May 07th, 10:49 am

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के खरगोन में आयोजित ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत, इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है। आपको ये तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य। इस दौरान उन्होंने लोगों की आस्था और देशहित की अनदेखी करने के लिए कांग्रेस तथा इंडी गठबंधन की कड़ी आलोचना की।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के खरगोन और धार में चुनावी सभा की

May 07th, 10:48 am

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के खरगोन और धार में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत, इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है। आपको ये तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य। प्रधानमंत्री ने धार में कहा, चुनाव के पहले चरण में विपक्ष पस्त हुआ था, दूसरे में ध्वस्त और आज तीसरे चरण में वो अस्त हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के खरगोन में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

May 09th, 02:19 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खरगोन में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;