80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु
August 15th, 04:44 pm
पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।बदलाव के 12 साल: स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में पीएम मोदी ने गिनाई 12 वर्षों की उपलब्धियां
August 15th, 01:18 pm
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में भारत में आए बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, बुनियादी सुविधाओं, ऊर्जा सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, इनोवेशन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख किया।पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की रक्षा क्षमता, इनोवेशन और सामूहिक प्रयासों को रेखांकित किया
July 26th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कारगिल विजय दिवस, 'कैच द रेन' अभियान, स्पेस सेक्टर में भारत की क्षमता, साइंस ओलंपियाड, पर्यावरण संरक्षण और खादी जैसे अहम विषयों पर बात की। उन्होंने नागरिकों से 'MyGov' के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के लिए अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया।भारत न केवल फास्ट- ग्रोइंग इकोनॉमी है, बल्कि एक क्रेडिबल इकोनॉमी भी है: पीएम मोदी
June 22nd, 10:24 pm
रिपब्लिक समिट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों के पीछे 'नेशन फर्स्ट' की भावना सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती, विश्वसनीय और भरोसेमंद ग्लोबल पावर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तेज विकास के चलते वामपंथी उग्रवाद अब अपने अंतिम दौर में है। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।रिपब्लिक समिट 2026 में पीएम मोदी का संबोधन
June 22nd, 08:00 pm
रिपब्लिक समिट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों के पीछे 'नेशन फर्स्ट' की भावना सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती, विश्वसनीय और भरोसेमंद ग्लोबल पावर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तेज विकास के चलते वामपंथी उग्रवाद अब अपने अंतिम दौर में है। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।आज भाजपा गुड गवर्नेंस और लास्ट माइल डिलीवरी का सिंबल बन गई है: पीएम मोदी
April 06th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।पीएम मोदी ने भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
April 06th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।स्वदेशी प्रोडक्ट्स, वोकल फॉर लोकल: त्योहारों पर 'मन की बात' में पीएम मोदी का आह्वान
September 28th, 11:00 am
इस महीने के ‘मन की बात कार्यक्रम’ में, पीएम मोदी ने भगत सिंह और लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, देश भर में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों, RSS की 100 साल की यात्रा, स्वच्छता और खादी की बिक्री में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता स्वदेशी अपनाने में निहित है।दिल्ली को बेहतरीन शहर बनाने का जो बीड़ा हमने उठाया है, वो निरंतर जारी है: पीएम मोदी
August 17th, 12:45 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली में ₹11,000 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II से दिल्ली तथा समूचे NCR के लोगों को सुविधा मिलेगी। पीएम ने रेखांकित किया कि UER-II की एक प्रमुख विशेषता, दिल्ली को कचरे के पहाड़ों से मुक्त करने में इसकी भूमिका है, क्योंकि इसके निर्माण में लाखों टन वेस्ट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि “वोकल फॉर लोकल” हर नागरिक का जीवन मंत्र बनना चाहिए।प्रधानमंत्री ने ₹11,000 करोड़ के दो प्रमुख नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया
August 17th, 12:39 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली में ₹11,000 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II से दिल्ली तथा समूचे NCR के लोगों को सुविधा मिलेगी। पीएम ने रेखांकित किया कि UER-II की एक प्रमुख विशेषता, दिल्ली को कचरे के पहाड़ों से मुक्त करने में इसकी भूमिका है, क्योंकि इसके निर्माण में लाखों टन वेस्ट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि “वोकल फॉर लोकल” हर नागरिक का जीवन मंत्र बनना चाहिए।2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का रास्ता ‘आत्मनिर्भरता’ से होकर जाता है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
July 27th, 11:30 am
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने उन 12 मराठा किलों की महानता का उल्लेख किया, जिन्हें UNESCO द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने खेल, विज्ञान और संस्कृति सहित कई रोचक विषयों पर अपने विचार साझा किए। अगस्त को क्रांति का महीना बताते हुए, प्रधानमंत्री ने अगस्त में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की।मन की बात: पीएम मोदी ने आपातकाल को याद किया, संविधान के रक्षकों को किया नमन
June 29th, 11:30 am
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता और दुनिया भर में योग कार्यक्रमों में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के बारे में बात की। उन्होंने तीर्थयात्रियों द्वारा की जाने वाली पवित्र यात्राओं, आपातकाल लागू होने, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सफलता और प्रकृति संरक्षण के महत्व सहित कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की। पीएम ने वियतनाम में पूजनीय भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों पर बात की, जिन्हें भारत से भेजा गया था।भारत का युवा आज, अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को हमारा अपार सामर्थ्य दिखा रहा है: रोजगार मेले में पीएम मोदी
April 26th, 11:23 am
पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया और युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित कर रही है। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए WAVES 2025 समिट द्वारा पेश किए जाने वाले अपार अवसरों के बारे में बात की। उन्होंने 'नागरिक देवो भव:' के मंत्र का उल्लेख किया और युवाओं को भारत के प्रत्येक नागरिक की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया
April 26th, 11:00 am
पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया और युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित कर रही है। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए WAVES 2025 समिट द्वारा पेश किए जाने वाले अपार अवसरों के बारे में बात की। उन्होंने 'नागरिक देवो भव:' के मंत्र का उल्लेख किया और युवाओं को भारत के प्रत्येक नागरिक की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।'विकसित भारत' के संकल्प की पूर्ति में टेक्सटाइल सेक्टर का अहम योगदान: 'भारत टेक्स' में पीएम
February 16th, 04:15 pm
भारत मंडपम में ‘भारत टेक्स 2025’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत और इसकी बढ़ती वैश्विक उपस्थिति पर प्रकाश डाला। 120 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ, उन्होंने इस क्षेत्र में इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और इंवेस्टमेंट पर जोर दिया। उन्होंने स्टार्टअप्स से नए अवसरों की खोज करने का आग्रह किया, स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया और उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक फैशन के साथ परंपरा के मिश्रण पर बल दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत टेक्स 2025’ को संबोधित किया
February 16th, 04:00 pm
भारत मंडपम में ‘भारत टेक्स 2025’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत की समृद्ध कपड़ा विरासत और इसकी बढ़ती वैश्विक उपस्थिति पर प्रकाश डाला। 120 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ, उन्होंने इस क्षेत्र में इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और इंवेस्टमेंट पर जोर दिया। उन्होंने स्टार्टअप्स से नए अवसरों की खोज करने का आग्रह किया, स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया और उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक फैशन के साथ परंपरा के मिश्रण पर बल दिया।भारत के लिए, कोऑपरेटिव्स संस्कृति का आधार है, जीवन शैली है: पीएम मोदी
November 25th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने आईसीए ग्लोबल कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस 2024 का उद्घाटन किया। सदियों पुरानी संस्कृति पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दुनिया के लिए कोऑपरेटिव्स एक मॉडल है, लेकिन भारत के लिए यह संस्कृति का आधार है, जीवन शैली है।प्रधानमंत्री ने आईसीए ग्लोबल कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस 2024 का उद्घाटन किया
November 25th, 03:00 pm
पीएम मोदी ने आईसीए ग्लोबल कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस 2024 का उद्घाटन किया। सदियों पुरानी संस्कृति पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दुनिया के लिए कोऑपरेटिव्स एक मॉडल है, लेकिन भारत के लिए यह संस्कृति का आधार है, जीवन शैली है।देश के युवाओं को अधिकाधिक रोजगार, हमारा कमिटमेंट: 'रोजगार मेले' में पीएम मोदी
October 29th, 11:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित किया तथा सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए अधिकाधिक रोजगार सृजित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि युवाओं के लिए अनुभव और अवसरों की सुगमता के उद्देश्य से पीएम-इंटर्नशिप योजना के तहत देश की शीर्ष कंपनियों में पेड इंटर्नशिप की व्यवस्था की गई है।प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले को संबोधित किया
October 29th, 10:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित किया तथा सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए अधिकाधिक रोजगार सृजित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि युवाओं के लिए अनुभव और अवसरों की सुगमता के उद्देश्य से पीएम-इंटर्नशिप योजना के तहत देश की शीर्ष कंपनियों में पेड इंटर्नशिप की व्यवस्था की गई है।