जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट, भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़कर पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाते हैं: भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी
July 02nd, 03:35 pm
भारत- जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा, जिसमें पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ संवाद कर भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगले दशक में भारत में जापानी निवेश 10 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से ज्यादा हो।गरीब के लिए कैसे काम होता है, ये मौजूदा सरकार ने दिखाया है: प्रधानमंत्री मोदी
November 16th, 12:21 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गरीब के लिए कैसे काम होता है, ये मौजूदा सरकार ने करके दिखाया है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की अपनी जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के नाम पर बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया लेकिन गरीब के लिए बैंक के दरवाजे बंद रहे थे।पीएम नरेन्द्र मोदी ने जापान में कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज़ प्लांट का किया दौरा
November 12th, 12:14 pm
भारत में शिखर गुणवत्ता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के ऊपर फोकस करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज जापान में कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज़ प्लांट का दौरा किया। पीएम ने कहा कि “हम मुम्बई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर जापान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और इसीलिए मैं इसे देखने के लिए यहां आया हूं।”