प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

September 13th, 06:13 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट से इतर नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-नाइजीरिया के बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा, उन्होंने ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और चिंताओं सहित आपसी हित के तमाम क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए।