प्रधानमंत्री ने केपीएस गिल के निधन पर शोक व्यक्त किया

May 26th, 06:21 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केपीएस गिल के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “केपीएस गिल को पुलिस तथा सुरक्षा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से आहत हूँ। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।