प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी
June 09th, 07:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी है। विश्व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, 'ग्लोबल साउथ' की वकालत और एक समावेशी व आर्थिक रूप से गतिशील भारत की उनकी कल्पना की सराहना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया
September 17th, 03:03 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने 75वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए विश्व नेताओं का आभार जताया।प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर जॉइंट स्टेटमेंट
July 05th, 09:02 am
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला के निमंत्रण पर वहां का आधिकारिक दौरा किया। इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच, दीर्घकालिक मित्रता को और मजबूत किया। यह मित्रता, दोनों देशों के गहरे सभ्यतागत संबंधों, लोगों के बीच जीवंत रिश्तों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने आपसी हित के विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की
July 04th, 11:51 pm
पोर्ट ऑफ स्पेन के ऐतिहासिक रेड हाउस में पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ आधिकारिक वार्ता की। नेताओं ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल तकनीक, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों में सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने क्लाइमेट चेंज, डिजास्टर रिस्पॉन्स व साइबर सिक्योरिटी जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया तथा इन क्षेत्रों में गहन सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।भारत और त्रिनिदाद & टोबैगो के बीच सदियों पुराने संबंध हैं: त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद में पीएम मोदी
July 04th, 09:30 pm
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद की जॉइंट असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि वह त्रिनिदाद & टोबैगो के लोगों की स्वतंत्रता की राह पर उनके साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया
July 04th, 09:00 pm
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की संसद की जॉइंट असेंबली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि वह त्रिनिदाद & टोबैगो के लोगों की स्वतंत्रता की राह पर उनके साथ एकजुट होकर खड़ा रहा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आधुनिक राष्ट्रों के रूप में दोनों देशों के बीच गहरे संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद & टोबैगो’ से सम्मानित किया गया
July 04th, 08:20 pm
पीएम मोदी को पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित एक विशेष समारोह में त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद & टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह पुरस्कार 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक मित्रता के बंधन को समर्पित किया, जो साझा विरासत में निहित है। पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद & टोबैगो की प्रधानमंत्री महामहिम कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित पारंपरिक रात्रिभोज में भाग लिया
July 04th, 09:45 am
पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर द्वारा आयोजित पारंपरिक रात्रिभोज में पीएम मोदी को सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया, जो कि त्रिनिदाद & टोबैगो में भारतीय मूल के समुदाय द्वारा त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर निभाई जाने वाली परंपरा है।प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद & टोबैगो की प्रधानमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति और पवित्र जल भेंट किया
July 04th, 08:57 am
पीएम कमला प्रसाद बिसेसर द्वारा आयोजित विशेष रात्रिभोज में पीएम मोदी ने राम मंदिर की प्रतिकृति तथा सरयू और महाकुंभ का पवित्र जल भेंट किया। यह भारत और त्रिनिदाद & टोबैगो के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक है।त्रिनिदाद & टोबैगो में भारतीय समुदाय की यात्रा, साहस का प्रतीक है: पीएम मोदी
July 04th, 05:56 am
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर भी शामिल हुईं। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की उनके जुझारूपन, सांस्कृतिक समृद्धि तथा त्रिनिदाद और टोबैगो में उनके अपार योगदान के लिए प्रशंसा की। भारत की विकास गाथा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो में सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया
July 04th, 04:40 am
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर भी शामिल हुईं। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की उनके जुझारूपन, सांस्कृतिक समृद्धि तथा त्रिनिदाद और टोबैगो में उनके अपार योगदान के लिए प्रशंसा की। भारत की विकास गाथा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि देश जल्द ही दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।पीएम मोदी त्रिनिदाद & टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे
July 04th, 02:16 am
पीएम नरेन्द्र मोदी, त्रिनिदाद & टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। एक विशेष सम्मान के तौर पर, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, कैबिनेट के गणमान्य सदस्यों और सांसदों ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य
July 02nd, 07:34 am
पीएम मोदी 2 से 9 जुलाई, 2025 के बीच घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर रहेंगे। घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो और अर्जेंटीना में पीएम, मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने के लिए उनके राष्ट्रपतियों के साथ वार्ता करेंगे। ब्राजील में पीएम, 17वें BRICS Summit 2025 में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। नामीबिया में पीएम मोदी, वहां के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे और देश की संसद को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री का घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा (02-09 जुलाई)
June 27th, 10:03 pm
पीएम मोदी 2 से 9 जुलाई, 2025 के बीच घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर रहेंगे। घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो और अर्जेंटीना में पीएम, मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने के लिए उनके राष्ट्रपतियों के साथ वार्ता करेंगे। ब्राजील में पीएम, 17वें BRICS Summit 2025 में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। नामीबिया में पीएम मोदी, वहां के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे और देश की संसद को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो में चुनावी जीत पर सुश्री कमला प्रसाद-बिसेसर को बधाई दी
April 29th, 03:02 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावों में सुश्री कमला प्रसाद-बिसेसर को उनकी जीत पर बधाई दी है। उन्होंने भारत तथा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और पारिवारिक संबंधों पर जोर दिया।