प्रधानमंत्री ने ज्ञान, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

June 19th, 08:15 am

पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए सफलता प्राप्त करने में ज्ञान, बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गहरी समझ, सही निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास, प्रभावी बातचीत और समय की मांग को पहचानने की दूरदर्शिता जैसे गुण लोगों को चुनौतियों से निपटने और अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करते हैं।