प्रधानमंत्री 2 अगस्त को वाराणसी का दौरा करेंगे
July 31st, 06:59 pm
पीएम मोदी, 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगभग ₹2200 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएँ; इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं। इनका उद्देश्य वाराणसी में समग्र शहरी बदलाव, सांस्कृतिक कायाकल्प, बेहतर कनेक्टिविटी और जीवन-स्तर में सुधार लाना है।