प्रधानमंत्री 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे

November 24th, 12:44 pm

पीएम मोदी 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र जाएँगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा वहाँ चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समय हो रहा है। प्रधानमंत्री भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित 'पांचजन्य' का उद्घाटन करेंगे। वे ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री 16 फरवरी को रेवाड़ी का दौरा करेंगे

February 15th, 03:10 pm

पीएम मोदी 16 फरवरी, 2024 को हरियाणा के रेवाड़ी का दौरा करेंगे। वह शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र से संबंधित ₹9750 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री, लगभग ₹5450 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।