TMC "मां, माटी, मानुष" के नाम पर झूठ बोलकर सत्ता में आई: दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
April 11th, 11:40 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में एक विशाल जनसभा की। अपने भाषण में उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए केसों का तेजी से निपटारा, महिला पुलिस की भर्ती बढ़ाने और आर्थिक मदद जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जहां ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करती है, वहीं पश्चिम बंगाल में ‘हिसाब’ भी पूरा किया जाएगा।भाजपा का संकल्प TMC के महाजंगलराज और सिंडिकेट के अंत का शंखनाद है:जंगीपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
April 11th, 11:38 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने बीजेपी के घोषणापत्र की सराहना करते हुए छह अहम गारंटियों का उल्लेख किया, जिनमें सिंडिकेट राज खत्म करना, महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करना, एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और पारदर्शी शासन देना शामिल है। उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी कर्मचारियों को लाभ देने का भी वादा किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में विशाल जनसभाएं कीं
April 11th, 11:30 am
पश्चिम बंगाल में बढ़ते समर्थन के बीच, पीएम मोदी ने पूर्व बर्धमान, जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने 'भयमुक्त और विकसित बंगाल' के बीजेपी के विजन को सामने रखा और भ्रष्टाचार, अराजकता तथा तुष्टीकरण की राजनीति को लेकर टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला।79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु
August 15th, 03:52 pm
79वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, भारत को आत्मनिर्भर बनाने, तकनीकी और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने, समाज के सभी वर्गों तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के दृढ़ संकल्प जैसे कई अन्य विषयों पर भविष्य की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।आज, 140 करोड़ देशवासियों का मंत्र ‘समृद्ध भारत’ का निर्माण होना चाहिए: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी
August 15th, 07:00 am
प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में संविधान सभा, स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोहराया कि भारत सदैव अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जीएसटी रिफॉर्म, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, राष्ट्रीय खेल नीति और सुदर्शन चक्र मिशन जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला। पंचायत सदस्यों और ड्रोन दीदियों समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों ने लाल किले पर आयोजित इस समारोह की शोभा बढ़ाई।भारत ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया
August 15th, 06:45 am
प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में संविधान सभा, स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दोहराया कि भारत सदैव अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जीएसटी रिफॉर्म, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, राष्ट्रीय खेल नीति और सुदर्शन चक्र मिशन जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला। पंचायत सदस्यों और ड्रोन दीदियों समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों ने लाल किले पर आयोजित इस समारोह की शोभा बढ़ाई।